फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   home remdies to remove ugly stretch marks

स्ट्रेच मार्क्स हटाएं वो भी बिना दवा के, जानिए क्या हैं तरकीबें

Sun, 19 Jul 2015 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 19 Jul 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
home remdies to remove ugly stretch marks

कसी पैंट या जींस पहनने से, वजन घटने-बढठ़ने से या गर्भवती होने के दौरान अक्सर ही स्ट्रेच मार्कस की समस्या पैदा होती है। ये अधिकतर पेट, पीठ, पैर या जांघों के पास होते हैं और शरीर पर ऐसे निशान दिखना बुरा लगता है।

विज्ञापन


अब घर बैठे कुछ सरल उपाए अपना कर आप इन निशानों को अलविदा कह सकते हैं। साथ ही इनका नियमित रूप से पालन करने से अपनी त्वचा को भी मुलायम बना सकते हैं। जानिए, क्या हैं स्ट्रेच मार्कस हटाने के घरेलू उपाए।
विज्ञापन

एलो वेरा

home remdies to remove ugly stretch marks

एलो वेरा या घृतकुमारी के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क बिलकुल गायब हो जाएंगे। एलो वेरा में मौजूद जरूरी तत्व ऐसा करने में मदद करते हैं। इसके लिए एलो वेरा को अपने मार्क्स पर कुछ देर तक रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

इसका दूसरा तरीका है कि एलोवेरा जेल को 10 विटामिन ई की गोलियों और 5 विटामिन ए की गोलियों में से निकले तेल के साथ मिला लें। इस मिक्चर को मार्क्स पर तब तक लगाएं जब तक वह पूरी तरह सोक न ले। इसे रोज लगाने से आप कुछ ही दिन में अंतर महसूस करेंगे।

चीनी

home remdies to remove ugly stretch marks

आप हैरान होंगे कि चीनी से स्ट्रेच मार्कस कैसे हट सकते हैं लेकिन नेचुरल सफेद चीनी ये निशान हटाने का सबसे बेहतरीन उपाय हो सकती है। चीनी त्वचा की पुरानी परत उतारती है तभी नई परत आ पाती है जो मुलायम होती है।

एक चम्मच चीनी में बादाम के तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और उसे मार्क्स पर लगाएं। हर दिन नहाने से पहले 10 मिनट तक इसी से हल्की हल्की मालिश करें।

विज्ञापन

आलू का रस

home remdies to remove ugly stretch marks

आलू में ऐसे विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करते हैं। आलू को मोटे मोटे टुकड़ों में काट कर उसे मार्क्स पर हल्के हल्के रगड़ें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।

ध्यान रखें कि आलू से निकलने वाला रस उन निशानों पर जरूर लगे जाए जिन्हें आप हटाना टाह रहे हैं। फिर जब वह सूख जाए तो उसे गुनगुने पानी से धो दें। ऐसा रोज करने से आपको अपनी त्वचा पर फर्क साफ दिखाई देगा।

जैतून का तेल

home remdies to remove ugly stretch marks

जैतून के तेल में कई ऐसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को सुधारने में सहायक होते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर करते हैं। जैतून के तेल को गर्मा कर मार्क्स पर लगाएं जिससे खून का बहाव बेहतर होगा। तेल लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दें ताकि उसमें मौजूद विटामिन ए, डी और ई को त्वचा सोक ले।

रात में अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए जैतून के तेल में सिरका और पानी मिलाएं और सोने से पहले उसे मार्क्स पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम बनी रहेगी।

पानी

home remdies to remove ugly stretch marks

आपने सोचा भी नहीं होगा कि स्ट्रेच मार्क्स हटाने केलिए पानी भी इतना असरदार हो सकता है। शरीर में पानी की मात्रा सही बनाइ रखने से त्वचा संबंधी कई बीमारियां दूर होती हैं। इससे आपके त्वचा के पोर समय समय पर साफ होते रहते हैं औप इससे आपकी त्वचा का लचीलापन बना रहता है।

ऐसा करने के लिए दिन में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम और लचीली बनी रहेगी। कॉफी, चाय और सोडा से दूर ही रहें तो बेहतर है क्योंकि ये चीजें शरीर में पानी की मात्रा कम कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed