फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   holding hands of girlfriend can boost your mood

गर्लफ्रेंड का हाथ थामने का है बड़ा फायदा

Sat, 10 Aug 2013 11:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
holding hands of girlfriend can boost your mood

अगर डेट पर जाते वक्त आप अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ यह सोचकर नहीं थाम पाते कि जमाना क्या कहेगा तो हाल में हुए एक नए शोध पर गौर करें और प्यार में हाथ थामने का मन बना ही लें। युनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिक के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि अपने साथी का हाथ पकड़ने या गले लगने से तनाव खत्म होता है बिगड़ा मूड बन जाता है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा स्पर्श जिसमें दुलार और देखभाल महसूस हो, हमारे तनाव को कम करने में काफी मददगार है। यही वजह है कि आप जिनसे प्रेम में हैं, उनका हाथ पकड़ना या गले लगाना आपकी सारी चिंताओं को दूर कर देता है और खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन


शोधकर्ता एंड्रिया बी. होर्न के अनुसार, सेक्स से दीगर हाथ पकड़ने या गले लगने का जैसा स्पर्श शारीरिक तनाव, घबराहट, अवसाद आदि मानसिक स्थितियों से उबरने में काफी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रिया बताती हैं, 'मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे हमेशा दुलार और सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में किसी भी विपरीत स्थिति में अपने करीबियों का स्पर्श उसे सुरक्षा और विश्वास की अनुभूति देता है और वह बेहतर महसूस करता है।'


शोध के दौरान शोधकर्तां ने पाया कि जो जोड़े हर चार घंटे में एक बार दूसरे का हाथ पकड़ते हैं या गले लगाते हैं, वे सामान्य लोगों के अपेक्षा अधिक खुश और तनावरहित रहते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, हर समय अपने साथी का हाथ पकड़कर रहना मुनासिब नहीं है लेकिन जो लोग अपने संबंध में हाथ पकड़ने, हाथ मिलाने या गले लगने जैसी औपचारिकताएं निभाते हैं, वे अपेक्षाकृत अधिक खुश रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed