अधिक दूध का सेवन इस मामले में है नुकसानदायक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के पोषक तत्व और इसके फायदे इतने है कि डॉक्टर इसे कंप्लीट फूट यानी संपूर्ण आहार कहते हैं लेकिन अगर इसका सेवन आवश्यकता से अधिक करें तो यह सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
स्वीडन की उप्पसला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि दिन में तीन ग्लास यानी 0.709 लीटर से अधिक दूध का सेवन करने वाले लोगों को असमय मृत्यु का रिस्क अधिक रहता है।
शोधकर्ता कार्ल माइकलसन के अनुसार, दूध में मौजूद लैक्टोस और गैलेक्टोस शुगर की अधिकता सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है।
क्या है खतरा?
शोध के दौरान 61,000 महिलाओं और 45,000 पुरुषों पर 20 साल तक अध्ययन किया गया और पाया गया कि रोज तीन ग्लास से अधिक दूध पीने वाले लोगों को असमय मुत्यु का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना होता है।
शोध के दौरान प्रतिभागियों को दूध समेत 96 प्रकार की डाइट का सेवन कराकर उनका परीक्षण किया गया है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक दूध के सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जिससे असमय मृत्यु व हड्डियों में फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है।