फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   high fibre diet is good for health

सेहत के लिए वरदान है उच्च रेशायुक्त आहार

Thu, 08 May 2014 12:27 PM IST
माइकेल रॉबर्ट/स्वास्थ्य संपादक, बीबीसी न्यूज ऑनलाइन
माइकेल रॉबर्ट/स्वास्थ्य संपादक, बीबीसी न्यूज ऑनलाइन Updated Thu, 08 May 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
high fibre diet is good for health

क्या आपको दिल का दौरा आया है? तो खूब रेशे वाला खाना खाएं। बीमारी से जल्द उबरने के लिए ये सलाह दी है अमेरिकी शोधकर्ताओं ने।

विज्ञापन


ब्रितानी मेडिकल जर्नल में एक अध्ययन छपा है जिसमें ये बताया गया है कि दिल के दौरे से बच निकलने में कामयाब लोग यदि हाई-फाइबर फूड यानि उच्च रेशायुक्त आहार लें तो नौ साल तक उनकी जान को कोई खतरा नहीं होता।

अध्ययन में कहा गया है कि अगर आहार में रेशे की मात्रा रोज 10 ग्राम बढ़ाई जाए तो मौत का खतरा 15 फीसदी कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भोजन में मौजूद रेशे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को ठीक रखते हैं।

विज्ञापन

सेहत के लिए बहुत जरूरी

high fibre diet is good for health

ब्रिटेन की बात करें तो यहां अधिकांश लोग भोजन के जरिए औसतन 14 ग्राम रेशे का सेवन करते हैं। हालांकि लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने आहार में कम से कम 18 ग्राम रेशे का लक्ष्य जरूर रखें।

अमेरिका में विशेषज्ञों ने एक दिन में भोजन में 38 ग्राम रेशे के सेवन का लक्ष्य रखा है। केला और सेव आदि फल, मूली-गाजर और आलू जैसी जड़ वाली सब्जियां, गेहूं वाला ब्रेड, अनाज और चोकर में प्रचुर मात्रा में रेशा पाया जाता है।

जबकि छिलके वाले आलू और सिंकी हुई बीन में रेशे की मात्रा करीब 10 ग्राम होती है। गेहूं के ब्रेड में चार ग्राम रेशा होता है।

नाश्ते में अनाज

high fibre diet is good for health

अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक कम रेशे वाले भोजन से कब्ज और आंतों से संबंधित रोगों जैसे कि डाइवरटिकुलटिस (विपटीशोथ) और आंतों के कैंसर का खतरा बढ जाता है।

'हावर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' ने दो बड़े अमेरिकी अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। इन दोनों अमेरिकी अध्ययनों में वैसे 4,000 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया जो अपने सबसे पहले दिल के दौरे से जीवित बच निकले। जानकारी जुटाने के लिए उनके सामान्य आहार के बारे में प्रश्नावली की मदद ली गई।

फर्स्ट हार्ट अटैक का सामना कर चुके अध्ययन में शामिल किए गए इन पुरुषों और महिलाओं औसतन नौ सालों तक अध्ययन किया गया। इस दौरान 682 महिलाओं और 451 पुरुषों की मौत हो गई।

विज्ञापन

संतुलित आहार जरूरी

high fibre diet is good for health

निष्कर्ष में पाया गया कि पहले हार्ट अटैक के नौ साल बाद तक केवल वे लोग जीवित बचे जिन्होंने ज्यादा रेशे वाला आहार लिया और खासकर नाश्ते में अनाज का सेवन किया।

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के विक्टोरिया टेलर ने कहा, " उच्च रेशे वाले खाद्य पदार्थ स्वस्थ क्लिक करें संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह अध्ययन भी यही सलाह देता है कि दिल के दौरे से जीवित बच निकले लोगों के लिए रेशायुक्त आहार विशेष तौर से फायदेमंद होता है।"

खूब रेशे वाला आहार लेने वाले पांच में से एक व्यक्ति में मौत का खतरा 25 फीसदी कम पाया गया। उच्च रेशे वाला आहार लेने वाले समूह में घातक दिल का दौरा पड़ने का खतरा 13 फीसदी कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed