फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   high calorie increase risk of kidney stone

पत्थरी की वजह हो सकती है डाइट की यह गलती

Sat, 14 Dec 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
high calorie increase risk of kidney stone

बहुत अधिक कैलोरी वाली डाइट आपके लिए किडनी में स्टोन की वजह हो सकती है। रोज 2200 कैलोरी लेने से गुर्दे में पथरी (किडनी स्टोन) का खतरा 42 फीसदी तक बढ़ सकता है। नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि थोड़ी सी वर्जिश करने से गुर्दे में पथरी होने का खतरा 31 फीसदी तक कम भी हो सकता है।

विज्ञापन


तेज दिमाग से लेकर वजन घटाने तक, जानें मूंगफली के फायदे
विज्ञापन


उनके मुताबिक, एनर्जी के लिए कैलोरी का इस्तेमाल और खर्च का गुर्दे की पथरी के बीच गहरा संबंध है।

सर्दियों में रोज अमरूद खाने के हैं फायदे ही फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसन के मैथ्यू सोरेनसन और उनके सहयोगियों ने इसी संबंध का पता लगाने के लिए यह अध्ययन किया।

मैथ्यू और उनके सहयोगियों ने 1990 के बाद से रजोनिवृत्ति के बाद महिला स्वास्थ्य पहल में शिरकत करने वाली 84,225 महिलाओं द्वारा ली जाने वाली कैलोरी और व्यायाम का अध्ययन किया।

बॉडी मास इंडेक्स और अन्य कई देखने के पास यह निष्कर्ष निकला शारीरिक मेहनत करने वालों में गुर्दे की पथरी का खतरा 31 फीसदी कम हो जाता है। सोरेनसन ने कहा कि हल्की सी कसरत से गुर्दे की पथरी का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए कोई मैराथन की जरूरत नहीं होती है।

अब अधिक कैलोरी वाली डाइट लेने से पहले इसके इस खतरे के बारे में एक बार जरूर सोच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed