फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   hidden messages of interview

इंटरव्यू मे नौकरी मिलेगी या नहीं, बता देंगे ये 7 इशारे

Sat, 02 Aug 2014 10:11 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
hidden messages of interview

अक्सर ऐसा होता है कि हमारा इंटरव्यू बहुत अच्छा जाता है फिर भी नौकरी नहीं मिल पाती। कई बार इंटरव्यू शुरू होते ही खत्म हो जाता है तो कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि हम क्यों नहीं चुने गए।

विज्ञापन


अगर आप भी किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो इंटरव्यू के दौरान ये इशारे आपको बता सकते हैं कि यहां बात बनने वाली है या नहीं। इससे आप सही समय पर मौके को संभाल सकते हैं जिससे बिगड़ती बात बन सके।
विज्ञापन


आपका इंटरव्यू बहुत छोटा चला

hidden messages of interview

आपका इंटरव्यू कम शुरू हुआ और कब खत्म हुआ, आपको पता ही नहीं चला? या फिर इंटरव्यू लेने वाले ने आपका जवाब पूरी तरह से सुना भी नहीं और आगे बढ़ गया? ये इशारा हो सकता है कि आपका पहला प्रभाव उसपर खास नहीं पड़ सका।

आप खुद ही लेट हो गए

hidden messages of interview

गलती आपकी ही है अगर आप समय से अपने इंटरव्यू में नहीं पहुंच पाते हैं। जो इंसान इंटरव्यू के दिन ही लेट हो जाए उससे जिम्मेदारी की उम्मीद रखना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। ऐसे में अगर आपकी कॉल न आए तो इस गलती को दोबारा न दोहराएं।

विज्ञापन

सैलरी की तो बात ही नहीं हुई

hidden messages of interview

किसी भी नौकरी के लिए इंटरव्यू का आखिरी पायदान सैलरी पर चर्चा होता है। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ तो हो सकता है कि यह नौकरी आपके लिए न हो। हालांकि थोड़ा इंतजार हकीकत बता ही देगा।

सवाल कुछ अजीब ही रहे

hidden messages of interview

इंटरव्यू के दौरान आपके प्रोफाइल या नौकरी से जुड़े सवालों के बजाय बहुत ही अलग सवाल पूछना, जवाब पर ध्यान न देना या बिना सही तरह से सुने ही दूसरा सवाल शुरू कर देना, ये सब इशारा है कि इंटरव्यू लेने वाला आपके रुचि ही नहीं ले रहा है।

ज्वाइनिंग की तो बात ही नहीं की

hidden messages of interview

पूरे इंटरव्यू के दौरान अगर इंटरव्यू लेने वाले ने यह पूछा ही नहीं कि आप कब ज्वाइन कर सकते हैं या पिछली कंपनी में आपका कितना लंबा नोटिस पीरियड होगा तो हो सकता है वह आपको बुलाने में रुचि न रखता हो।

हम आपको बताएंगे

hidden messages of interview

आपने इंटरव्यू में अपना सारा ज्ञान उड़ेल दिया, फिर भी अंत में अगर जवाब यह मिले कि हम आपको जवाब बाद में देंगे तो मामला खटाई में हो सकता है। हालांकि हमेशा ऐसा हो यह भी जरूरी नहीं है।

इंटरव्यू लेने वाला ही जब देने लगे नसीहत

hidden messages of interview

'आपका प्रोफाइल हमारी जरूरत के अनुसार नहीं है', 'आपको किसी दूसरे फील्ड में होना चाहिए था' जैसे मशवरे अगर इंटरव्यू लेने वाला ही आपको देने लगे तो हो सकता है कि वह आपको अपनी नौकरी के हिसाब से फिट न मान रहा हो।

जरूरी नहीं कि ये इशारे नकारात्मक ही हों, आखिर उम्मीद पर ही दुनिया कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed