{"_id":"de8d8fdc44cfba59e604da5f314886f8","slug":"heating-food-in-microwave-can-harm-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोवेव में खाना गर्म करने का यह खतरा जानते हैं आप?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने का यह खतरा जानते हैं आप?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Nov 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बर्तनों में अगर आप अक्सर खाना गर्म करते हैं तो यह रिस्क जरूर जान लें।
विज्ञापन
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्वॉयर्मेंटल हेल्थ साइंस ने सिफारिश की है माइक्रोवेव में प्लास्टिक बर्तनों में खाना गर्म करने पर इसमें मौजूद केमिकल, इनफर्टिलिटी, मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसे खतरे पैदा कर सकता है।
उनके अनुसार, प्लास्टिक के बर्तनों में मौजूद एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स (ईडीसी) शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। माइक्रोवव में इन बर्तनों में खाना गर्म करते वक्त इनमें मौजूद केमिकल का भोजन से सीधा संपर्क होता है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने शोध में माना है कि प्लास्टिक के बर्तनों में करीब 800 प्रकार के रसायनों का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए खतरा हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस शोध में भी यह माना गया है कि ईडीसी शरीर की हार्मोनल गतिविधियों में बाधा पैदा करते हैं और ब्रेस्ट व प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं।
इससे पहले भी कई शोधों में प्लास्टिक के बर्तनों व बोतलों में पाए जाने वाले केमिकल बीपीए के सेहत के लिए कई समस्याओं की वजह माना जाता है।