फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   healthy diet for cancer treatment

कैंसर के उपचार में मददगार है ये डाइट

Wed, 05 Mar 2014 11:16 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
healthy diet for cancer treatment

कैंसर खतरनाक बीमारी है, मगर इससे लड़ना नामुमकिन नहीं है। इसके उपचार के दौरान होने वाली कुछ मुश्किलों में दवा के साथ-साथ घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें भी आपकी मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन


अदरक

healthy diet for cancer treatment

पुराने समय से अदरक का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम से लेकर पेट तक की कई बीमारियों से बचाव में किया जाता रहा है। कैंसर के उपचार के दौरान पेट में होने वाले दर्द और जलन से आराम देने में अदरक काफी लाभकारी हो सकती है।

एंटीनॉजिया मेडिकेशन के साथ-साथ यदि अदरक और इससे बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी

healthy diet for cancer treatment

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक पदार्थ कई तकलीफों में असरकारक है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण कैंसर को बढ़ने से रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कई तरह के शोध और अध्ययनों में भी सामने आया है कि हल्दी से प्राप्त होने वाले पदार्थ कोलोन कैंसर,  प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और स्किन कैंसर से लड़ने में मददगार होते हैं।

विज्ञापन

लाल मिर्च

healthy diet for cancer treatment

लाल मिर्च में केपसेसिन मौजूद होता है। केपसेसिन दर्द में राहत देता है। जब केपसेसिन को त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह सब्स्टेंस-पी नामक केमिकल रिलीज करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से सब्स्टेंस-पी की मात्रा उस हिस्से में कम हो जाती है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि जहां भी दर्द हो आप इसका इस्तेमाल करें।

इसे काफी सतर्कता के साथ इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा के सीधे संपर्क में आने पर जलन भी पैदा कर सकती है। दर्द होने पर फिजिशियन से केपसेसिन युक्त क्रीम के बारे में पूछंे। कैंसर की सर्जरी के बाद होने वाले न्यूरोपैथिक पेन (दर्द) को कम करने में यह मददगार है।

लहसुन

healthy diet for cancer treatment

लहसुन में सल्फर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है और यह आर्जिनाइन, ऑलिगोसैकेराइड्स, फ्लेवेनॉइड्स और सेलेनियम का भी अच्छा स्रोत है। ये सभी पदार्थ सेहत के लिए खासे फायदेमंद हैं।

कई शोध बताते हैं कि लहसुन का नियमित सेवन स्टमक, कोलोन, इसोफेगस, पेंक्रिएस और ब्रेस्ट में होने वाले कैंसर के खतरे को कम करता है।  

पुदीना

healthy diet for cancer treatment

पुदीने का इस्तेमाल हजारों सालों से पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में किया जा रहा है। कैंसर के उपचार के दौरान यदि पेट में किसी तरह की समस्या हो रही है तो ऐसे में पुदीने वाली चाय काफी राहत दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed