फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health tips for night shift workers

रात की शिफ्ट बिगाड़ रही है सेहत? आजमाएं ये उपाय

Tue, 08 Apr 2014 01:53 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
health tips for night shift workers

रात की शिफ्ट में काम करना बेशक आपके कॅरियर की जरूरत है और इसमें आपको मजा भी आता होगा लेकिन सेहत के लिहाज से इसके खतरे कुछ कम नहीं है।

विज्ञापन


कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को मोटापे, अनिद्रा, एसिड रिफलक्स, दिल के रोग जैसी समस्याओं का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर रात की शिफ्ट में काम करने का नुकसान आपको भुगतना पड़ रहा है तो जीवनशैली से जुड़े ये बदलाव आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

नींद लें भरपूर

health tips for night shift workers

बॉडीक्लॉक के अनुरूप हमें रात के समय ही नींद अच्छी आती है लेकिन अगर आपको रात के दौरान काम करना है तो नींद की खुराक कम न करें।

दिन के समय भरपूर नींद लें जिससे न सिर्फ आप रात में एक्टिव रहेंगे बल्कि शरीर को भी पूरा आराम मिलेगा।

डाइट की तरीका बदलें

health tips for night shift workers

रात की शिफ्ट का प्रभाव जितना आपकी बॉडी क्लॉक पर पड़ता है उतना ही आपके खानपान पर भी। ऐसे में एक बार में अधिक डाइट लेने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर पर कम डाइट लें।

इससे रात के समय न तो जंक फूड की इच्छा होगी और शरीर को पोषण भी मिलता रहेगा।

विज्ञापन

पानी की कमी न होने दें

health tips for night shift workers

अक्सर रात की शिफ्ट में शरीर को डीहाइड्रेशन की दिक्कत अधिक होती है। रात हो या दिन, शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत हमेशा रहती है।

ऐसे में आप खूब पानी पिएं जिससे शरीर के सारे टॉक्सिन निकल सकें और आप फिट रहें।

फल और नट्स

health tips for night shift workers

साइट्रिक एसिड व पानी युक्त फलों का सेवन रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। नाइट शिफ्ट में काम करने से तीन घंटे पहले शाम के वक्त इनका सेवन करें जिससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और स्ट्रेस नहीं बढ़ेगा।

आप चाहें तो काम के दौरान बीच-बीच में मेवे भी खा सकते हैं जो ऊर्जा भी देंगे और आपकी भूख भी शांत रखेंगे।

कसरत से न करें परहेज

health tips for night shift workers

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है जिससे उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रतिदिन 20 मिनट व्यायाम आपको फिट रखने के लिए भी कुछ कम नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed