{"_id":"c894f8ce-e0b6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"health-effects-of-bad-relationship-or-breakup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप हुआ है, दिल नहीं सेहत संभालिए जनाब","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ब्रेकअप हुआ है, दिल नहीं सेहत संभालिए जनाब
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी की भागदौड़ में कब रिश्तों की मिठास गुम हो जाती है पता ही नहीं चलता। वजह चाहे जो भी हो लेकिन रिश्तों में कड़वाहट या ब्रेकअप का दौर केवल भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाता है बल्कि आपकी सेहत के लिए परेशानी का सबब हो सकता है।
आइए जानें, ब्रेकअप का दौर आपके जीवन में किन पांच बड़ी मानसिक और शारीरिक समस्याओं को आमंत्रण देता है।
1. वजन बढ़ता है
अगर हाल ही में आपका ब्रेकअप हुआ है और इसी गम में आप ज्यादा खा रहे हैं तो खुद को दोष न दीजिए। ये ब्रेकअप का साइड इफेक्ट है।
दरअसल ब्रेकअप के दौरान बहुत अधिक तनाव से शरीर में कोर्टिजोल बढ़ता है जो शरीर में फैट्स को तोड़ने में अवरोध पैदा करता है और वजन तेजी से बढ़ता है।
2. पाचन संबंधी समस्याएं
ब्रेकअप से दिल और पेट दोनों का ही हाजमा खराब होता है। सुनने में अटपटा लगे लेकिन ब्रेकअप के दौरान होने वाले तनाव का प्रभाव हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। लंबे समय तक तनाव हार्ट बर्न, अपच, पेट में दर्द का कारण हो सकता है।
3. तनाव और अवसाद
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार ब्रेकअप के दौर से गुजरने वाले जोड़ों में सबसे अधिक आशंका अवसाद या तनाव की होती है। ऐसी मानसिक स्थिति में शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर अधिक बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर व दिल के रोगों का रिस्क भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
4. रात को नींद आती नहीं
अगर रिश्ते में बुरे दौर से गुजरते वक्त आपकी नींद ने आपका साथ छोड़ दिया है तो इसकी वजह कुछ और नहीं है बल्कि आपका नाकाम रिश्ता और इसका तनाव ही है। तनाव के दौरान शरीर में बढ़ने वाला र्कोटिजोल नींद और बॉडी क्लॉक पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
5. प्रतिरोधी क्षमता घटती है
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के शोध की मानें तो ब्रेकअप के दौरान मन में बहुत अधिक नकारात्मक विचार आते हैं जिनका प्रभाव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। अकेलेपन और नकारात्मक ख्यालों से प्रतिरोधी क्षमता कमजोर होती हैं।