फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health conditions behind weight gain

लगातार वजन बढ़ रहा है, चौंका देंगी ये 5 वजहें

Fri, 07 Feb 2014 04:17 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
health conditions behind weight gain

अगर आप लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, फिर भी फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके पीछे कुछ खास वजहें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


वजन बढ़ने के पीछे सेहत से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं भी हो सकती हैं जिनका अंदाजा अमूमन आप नहीं लगा पाते हैं। तभी तो वजन कम करने की भरसक कोशिशों के बावजूद भी आप मोटापा कम करने में नाकाम होते हैं। जानिए इनके बारे में।
विज्ञापन

थायरॉइड

health conditions behind weight gain

थायरॉइड की समस्या के दौरान, खासतौर पर हाइपोथायरॉइड की स्थिति में वजन तेजी से बढ़ता है। इस‌ स्थिति में न सिर्फ वजन तेजी से बढ़ता है बल्कि थकान, ठंड और कमजोरी भी महसूस होती है।

नींद की कमी

health conditions behind weight gain

नींद और वजन, दोनों का संबंध शरीर के मेटाबॉलिज्म से है। कम सोने या देर रात सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म और बॉडी क्लॉक प्रभावित होते हैं। इससे हम कैलोरी युक्त डाइट अधिक लेते हैं जिससे वजन बढ़ता है।

विज्ञापन

तनाव

health conditions behind weight gain

बहुत अधिक तमाव भरी जीवनशैली के कारण शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ता है जो वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

दवाओं के कारण

health conditions behind weight gain

कई बार माइग्रेन, हाई बीपी, डायबिटीज और मानसिक समस्याओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की वजह से भी वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में डॉक्टरी परामर्श पर आप इनके साइड इफेक्ट से बचने के लिए दवाएं बदल सकते हैं।

पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

health conditions behind weight gain

पोलिसिस्टक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस की समस्या के दौरान भी महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। इस समस्या के दौरान उनके शरीर में होने वाला हार्मोनल असंतुलन वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है लेकिन इसे उपचार और कसरत से काफी हद तक रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed