फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of wearing bindi

औरतें क्यों लगाती हैं बिंदी, जानें बिंदी लगाने के 7 बड़े फायदे

Fri, 28 Feb 2014 08:31 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
health benefits of wearing bindi

सुहाग की निशानी हो या औरतों का श्रृंगार, माथे पर बिंदी न सिर्फ खूबसूरती में चार चामद लगाती है बल्कि महिलाओं के लिए सेहत के लिहाज से भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


बिंदी को आयुर्वेद से लेकर एक्यूप्रेशर तक में तरजीह दी गई है और इसे महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार में मददगार भी माना गया है।

मानसिक शांत‌ि के लिए

health benefits of wearing bindi

बिंदी लगाने की सही जगह दोनों भौंहों के मध्य का बिंदु है जिसे आयुर्वेद में शरीर का सबसे महत्वपूर्ण चक्र - अजना चक्र कहा गया है। आयुर्वेद में इस चक्र पर हल्के दबाव के जरिए मानसिक शांति और घबराहट के उपचार में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरदर्द का उपचार

health benefits of wearing bindi

एक्यूप्रेशर विधि से बिंदी के स्थान पर दबाव बनाकर सिरदर्द का उपचार किया जाता है। इस ‌बिंदु से नसें व रक्त कोशिकाएं सक्रिय होती हैं जिससे दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

विज्ञापन

साइनस में आराम

health benefits of wearing bindi

साइनस के मरीजों के लिए भी बिंदी लगाना फायदेमंद है क्योंकि इस प्वाइंट पर दबाव से नाक की नली का सीधा संबंध और इसपर दबाव बनाने से म्यूकस निकलना आसान होता है।

झुर्रियां दूर भगाए

health benefits of wearing bindi

एक्यूप्रेशर विधि में बिंदी के प्वाइंट का महत्व त्वचा को टाइट रखने और झुर्रियां दूर करने के लिए भी माना जाता है। इस पर दबाव से रक्त संचार तेज होता है और त्वचा लंबे समय तक टाइट रहती है जिससे झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

health benefits of wearing bindi

माथे का मध्य भाग जहां बिंदी लगाते हैं सुप्राट्रोक्लियर नर्व से संबंधित है जिसमें आंखों और त्वचा के लिए जरूरी फाइबर मौजूद हैं। यह आंखो को अलग-अलग दिशाओं में देखने में काफी मददगार है।

सुनने की क्षमता बढ़ाती है

health benefits of wearing bindi

बिंदी लगाने वाले स्थान के पास से कान से संबंधित नस भी गुजरती है जिससे पर दबाव बनाने से सुनने की क्षमता बढ़ती है।

अच्छी नींद के लिए

health benefits of wearing bindi

आयुर्वेद में बिंदी लगाने वाले स्थान को न सिर्फ मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण माना गया है बल्कि यह तनाव दूर करने और अच्छी नींद के लिए भी जरूरी है। शिरोधरा विधि से इस बिंदु पर दबाव बनाकर अनिद्रा की समस्या दूर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed