जवां दिखने से लेकर डायबिटीज से बचाव तक, जानें ऑलिव ऑयल के फायदे
कुकिंग ऑयल के तौर पर कई सारे तेल हम इस्तेमाल करते हैं। मगर यहां हम बात कर रहे हैं ऑलिव ऑयल की, जो ब्यूटी ही नहीं, सेहत भी बनाता है।
खुद को हेल्दी रखने के लिए हम लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव करते हैं। वर्कआउट, योग के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए केवल लाइफस्टाइल और अच्छी आदत ही काफी नहीं है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी रहे, तो आप अपना कुकिंग ऑयल भी बदलिए। किचन में साधारण कुकिंग ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल को इस्तेमाल कीजिए और देखिए कि आपकी सेहत कैसे फिट रहती है।
साधारण कुकिंग ऑयल के मुकाबले ऑलिव ऑयल कई गुणों से भरपूर है। यह एनर्जी का एक बड़ा स्रोत है। इसमें विटामिन ए, डी, ई और के के अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, अल्फा लिनोलिक एसिड, ओलेइक एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो कैंसर, दिल संबंधी बीमारी, हड्डियों से जुड़े रोग, डायबिटीज आदि में भी फायदेमंद है।
रोगों से बचाव
ऑलिव ऑयल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स ओलेकैंथेल पाया जाता है, जो कैंसर में पेन रिलीफ का काम करता है। स्किन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।
दिल का दोस्त ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। इसमें वसा की मात्रा कम होती है और एंटी इंफ्लेमेटरी और एलडीएल गुण से भी भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
डायबीटीज में फायदेमंद
इसमें सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है और शरीर में शुगर लेवल भी नियंत्रित करता है। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
और भी हैं फायदे
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस करे कम
ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन -ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है। अन्य ऑयल के मुकाबले इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स अन्य तेलों के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है, जो शरीर में आसानी सेऑक्सीडाइज नहीं होता, जिससे कैंसर होने का खतरा कम होता है।
जवां रहे त्वचा
डाइट में ही नहीं त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए भी यह फायदेमंद है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे और ब्लैकहेड्स ठीक हो जाते हैं। रूखी त्वचा, स्ट्रेच मॉर्क्स को दूर करने के साथ-साथ यह बालों के लिए भी अच्छा है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी और ई होने के साथ-साथ आयरन भी होता है, जो बालों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद है।
खराब नहीं होता
190 डिग्री पर गर्म होने के बाद इसमें मौजूद गुण बरकार रहते हैं जबकि साधारण ऑयल या रिफाइंड में मौजूद गुण समाप्त हो जाते हैं। साधारण तेल के मुकाबले गर्म होने पर इसमें से धुआं कम निकलता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी नहीं होता। विटामिन ए, डी, ई, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि जैसे गुणकारी तत्व भी इसमें प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।