फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of nutmegs

मुंहासे से लेकर गैस्ट्रिक दूर भगाने तक, जानें जायफल के फायदे

Tue, 25 Nov 2014 02:14 PM IST
राजेंद्र अग्रवाल/आयुर्वेदिक विशेषज्ञ
राजेंद्र अग्रवाल/आयुर्वेदिक विशेषज्ञ Updated Tue, 25 Nov 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
health benefits of nutmegs
जायफल कई बीमारियों में काम आता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के घरेलू उपचार में भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


जायफल को कच्चे दूध में घिसकर चेहरें पर सुबह और रात में लगाएं। मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे निखारेगा।

जायफल बहुत ही थोड़ी मात्रा में गरम मसाले में प्रयोग किया जाने वाला एक मसाला है। इसके औषधीय गुण भी कम नहीं हैं। भूख नहीं लगती हो, तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसकर देखें, कुछ ही देर में आराम मिलेगा। इससे पाचक रसों की वृद्धि होगी, भूख बढ़ेगी और खाना भी ठीक से पचेगा।

जायफल, सौंठ और जीरे को पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को भोजन करने से पहले पानी के साथ लें। गैस और अफारा की परेशानी नहीं होगी। पेट में दर्द हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंदें एक बताशे में टपकाएं और खा लें। जल्द ही आराम आ जाएगा।
विज्ञापन


प्रसव के समय होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए जायफल को पानी में घिसकर, इसका लेप कमर पर करें, लाभ मिलेगा। दस जायफल लेकर देशी घी में अच्छी तरह सेंके और पीसकर छान लें। इसमें दो कप गेहूं का आटा मिलाकर घी में फिर सेकें। इसमें शक्कर मिलाकर रख लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस मिश्रण को एक चम्मच खाएं, बवासीर से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से हृदय मजबूत होता है। जायफल को पानी में पकाकर उस पानी से गरारे करें। मुंह के छाले ठीक होंगे, गले की सूजन भी जाती रहेगी। दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल रुई पर लगाकर दर्द वाले दांत या दाढ़ पर रखें, दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। अगर दांत में कीड़े लगे हैं तो वे भी मर जाएंगे।

सरसों का तेल और जायफल का तेल एक निश्चित अनुपात में मिलाकर रख लें। इस तेल से दिन में 2-3 बार शरीर की मालिश करें। जोड़ों का दर्द, सूजन, मोच आदि में राहत मिलेगी।


एक चुटकी जायफल पाउडर दूध में मिलाकर लेने से सर्दी का असर ठीक हो जाता है। फटी एड़ियों में जायफल को घिसकर बिवाइयों में लगाने से फायदा होता है। नीबू के रस में जायफल घिसकर सुबह-शाम भोजन के बाद सेवन करने से गैस और कब्ज की तकलीफ भी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed