फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of mustard leaves

जानिए, सर्दियों में सरसों का साग खाने के ये खास फायदे

Wed, 10 Dec 2014 03:45 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
health benefits of mustard leaves

सर्दियों में सरसों का साग का सेवन न केवल स्वाद के मामले में लज्जतदार है बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं।

विज्ञापन


सरसों के 100 ग्राम साग में 27 कैलोरी, केवल 0.4 ग्राम फैट्स, 358 मिली ग्राम पोटैशियम, 4.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.2 ग्राम फाइबर, 1.3 ग्राम शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में देता है।
विज्ञापन


जानिए, सर्दियों में सरसों के साग का सेवन किन मामलों में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर की रोकथाम

health benefits of mustard leaves

सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद
सरसों के साग के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण अधिक होता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों की आशंका घटती है।

मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है

सरसों के साग में फाइबर अच्छी मात्रा में है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन भी अच्छी तरह होता है।

वजन घटाने में मददगार

health benefits of mustard leaves
सरसों के साग में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।

हड्डियों को मजबूती

सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है।

आंखों की रोशनी

सरसों के साग में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो आंखों की मासंपेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed