फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of musk melon

गर्मियों में जमकर खाएं खरबूज और जानें इसके फायदे

Mon, 28 Apr 2014 11:51 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
health benefits of musk melon

गर्मियों का फल खरबूज न सिर्फ स्वाद और ठंडक के लिहाज से बेहतरीन फल है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है।

विज्ञापन


खरबूज में पानी के अलावा, विटामिन्स और मिनिरल्स 95 प्रतिशत मात्रा में होते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

जानिए गर्मियों में खरबूज खाने के पांच बड़े फायदे।

पाचन में फायदेमंद

health benefits of musk melon

खरबूज में पानी अच्छी मात्रा में है जो शरीर में एसिडिटी नहीं होने देता है और पाचन दुरुस्त रखता है। खरबूज में मौजूद मिनिरल्स मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं जिससे पाचन ठीक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर से बचाव

health benefits of musk melon

खरबूज में कै‌रोटिनॉयड अच्छी मात्रा में होता है जो कैंसर से बचाव में मददगार होता है। इसके बीज खासतौर पर इस मामले में काफी फायदेमंद हैं।

विज्ञापन

दिल के रोगों से बचाव

health benefits of musk melon

खरबूज में एंडिनोसीन नामक तत्व होता है जो शरीर में खून क्लॉट नहीं होने देता और रक्त संचार ठीक करता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक या दिल के दौरे का रिस्क कम हो जाता है।

दमकती त्वचा के लिए

health benefits of musk melon

खरबूज में कोलाजेन नामक त्तव अच्छी मात्रा में होता है जो त्वचा को खूबसूरत और दमकदार बनाता है। खासतौर पर बेजान और रूखी त्वचा को इससे आराम मिलता है।

वहीं इसमें मौजूद पानी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मददगार है।

किडनी के लिए फायदेमंद

health benefits of musk melon

खरबूज का नियमित सेवन किडनी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर नींबू के रस के साथ इसका सेवन यूरिक एसिड से संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed