फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of multicolor fruits and vegetables

रंग-बिरंगे फल और सब्जियों के ये फायदे जानते हैं आप?

Wed, 06 Nov 2013 02:45 PM IST
कमल कश्यप/अमर उजाला, फीचर डेस्क
कमल कश्यप/अमर उजाला, फीचर डेस्क Updated Wed, 06 Nov 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
 health benefits of multicolor fruits and vegetables

डाइट में अलग-अलग रंग के फल और सब्जियों को शामिल करके आप सेहत संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन


वजन पर रखना है काबू तो अपनाएं ये सात आसान उपाय

एक शोध के मुताबिक फल एवं सब्जी प्राकृतिक रूप से जितना रंगीन होते हैं, वे उतने ही अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। रंगीन फल या सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, वीटामिन-बी, विटामिन-सी समेत और भी कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन


क्यों आप अपनी डाइट पर काबू नहीं रख पाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए डाइट में रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल करने के फायदे।

मर्दानगी के लिए खतरा है ये सात डाइट


कैंसर से बचाव
सब्जियों और फलों में मौजूद बीटा-कैरोटीन गर्भाशय कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियों, तनाव, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए साग-सब्जियां खाना जरूरी है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
सब्जियों के सात रंग, जैसे हरा, पीला, नीला, नारंगी, लाल, बैंगनी और सफेद रंग सेहत को बनाते हैं। हरी सब्जियों में ल्यूटीन और इंडोल्स जैसे कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।

आंखों और दांतों की सेहत

हरे रंग की सब्जियों के सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है और आंखों की ज्योति भी सही बनी रहती है। इससे दांतों की बीमारियां और आंतों के कैंसर से बचाव होता है। हरी सब्जियों को भाप में पकाकर खाएं, तो और भी अच्छा रहेगा, क्योंकि इन सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाने-भूनने से इनमें मौजूद तत्व नष्ट हो जाते हैं।

सफेद रंगी की सब्जियां
इसी तरह सफेद रंग की सब्जियां जिनमें लहसुन, मशरूम, सफेद प्याज, मूली, गोभी मुख्य हैं, में एलीसिन फाइटोकेमिकल्स जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। मशरूम में सेलीनियम मिनरल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थ निकालने की क्षमता रखते हैं।


लाल रंग की सब्जियां
लाल रंग की सब्जियों और फलों से शरीर की ऊर्जा का स्तर सामान्य बना रहता है। लाल मिर्च, टमाटर, सेब, गाजर, स्ट्रॉबेरी में अन्य विटामिन्स के साथ लगभग 63 प्रतिशत विटामिन-सी होता है।

पीले रंग की सब्जियां
पीले और नारंगी रंग के फलों और सब्जियों में विटामिन-सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में सहयोग देते हैं और पाचन क्रिया बेहतर बनाते हैं। इसमें नींबू, कीनू, पपीता, संतरा, केला, बेेल, रसभरी आदि मुख्य हैं।

काले और बैंगनी रंग के फल-सब्जियां 
काले और बैंगनी रंग के फल-सब्जियों, जैसे फालसे, बैंगन, चौलाई, अंगूर, सिंघाड़े आदि में मौजूद फाइटोकेमिकल्स आपकी याददाश्त को बढ़ाते हैं। कई तरह के कैंसर से भी बचाते हैं। आयरन युक्त होने के कारण ये खून की कमी को  भी दूर करते हैं। इस रंग की सब्जियों को लोहे की कड़ाही में न पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed