फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of mangoes

गर्मियों में आम का स्वाद और भी बढ़ा देंगे ये 10 फायदे

Sat, 03 May 2014 10:30 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
health benefits of mangoes

कैटरीना कैफ का 'आमसूत्र' हो या फिर परिणीति चोपड़ा का चुलबुला अंदाज, विज्ञापनों में आम की जगह सॉफ्ट ड्रिंक पीने के कितने ही लुभावने बहाने क्यों न दिए जाएं लेकिन फलों के राजा आम की बात ही कुछ और है।

विज्ञापन


गर्मियों में अगर आपको रसीले आमों का स्वाद भाता है तो सेहत से जुड़े इसके ये 10 फायदे और पोषक तत्वों की जानकारी आम का स्वाद और भी बढ़ा देगी।

1. कैंसर से बचाता है

health benefits of mangoes

कई शोधों में प्रमाणित हुआ है कि आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार हैं। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन, फिसेटिन जैसे कई तत्व हैं जो कैंसर से बचाव करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. कोलेस्ट्रॉल घटाता है

health benefits of mangoes

आम में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एमलीएल) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

3. त्वचा के लिए फायदेमंद

health benefits of mangoes

आम खाएं या पैक के रूप में लगाएं। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे मुंहासे कम होते हैं।

4. आंखों के लिए फायदेमंद

health benefits of mangoes

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रतौंधी जैसे रोगों से दूर रखता है।

5. एल्कलाइ का संतुलन बनाता है

health benefits of mangoes
इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड और मैलिक शरीर में एल्कलाइ यानी क्षारीय तत्वों का संतुलन बनाता है। यह शरीर की प्रत‌िरोधी क्षमता बढ़ाता है।

6. मधुमेह में फायदेमंद हैं आम के पत्ते

health benefits of mangoes

आम के पत्ते खून में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं। इन्हें अगर रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और फिर उस पानी को छानकर पिएं तो शरीर में इन्सुलिन का स्तर सामान्य रहेगा।

7. बेहतर होती है सेक्स लाइफ

health benefits of mangoes

आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है और यह कामेच्छा को बढ़ाता है। कई शोधों ने इसे माना है।

8. पाचन ठीक रखता है

health benefits of mangoes

पपीते की तरह ही आम भी पाचन अच्छा रखता है। इसमें ऐसे कई एन्जाइम्स होते हैं जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं।

9. स्ट्रोक से बचाता है

health benefits of mangoes

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि आम गर्मियों में स्ट्रोक के खतरे से बचाता है। आयुर्वेद में भी इसे धूप के प्रभाव से बचाव के लिए मददगार फल बताया है।

10. प्रतिरोधी क्षमता

health benefits of mangoes

आम में विटामिन सी और विटामिन ए के अलावा 25 प्रकार के कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो शरीर में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed