Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of leafy vegetables for memory

पालक-मेथी जैसे साग का यह फायदा चौंका देगा आपको

Thu, 02 Apr 2015 02:07 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
health benefits of leafy vegetables for memory

पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के फायदों की फेहरिस्त में एक और फायदा जुड़ गया है। हाल में हुए शोध की मानें तो पालक-मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से याददाश्त बेहतर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


शिकागो की रश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि जो पालक और मेथी जैसी साग का सेवन कम करते हैं, उन्हें उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त से जुड़ी दिक्कतों का सामना अधिक करना पड़ता है।
विज्ञापन


शोध के दौरान 81 वर्ष की औसत आयु वाले 950 लोगों की मानसिक सेहत का 19 तरह का परीक्षण किया गया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। उन्होंने पाया कि दिन में एक या दो बार भोजन में साग लेने वाले लोगों की याददाश्त को 11 साल तक और अधिक संभाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

पोषक तत्वों से भरपूर है साग

health benefits of leafy vegetables for memory

शोधकर्ता मार्था क्लेयर के अनुसार, ''पाल, मेथी जैसी हरे साग में विटामिन के अच्छी मात्रा में होता है जो अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोगों से लड़ने में मदद करता है और दिमाग तेज करता है।''

उन्होंने यह भी माना कि विटामिन के की कमी के कारण अधिकतर लोगों को उम्र बड़ने के साथ-साथ याददाश्त से जुड़ी दिक्कते होती हैं।

यह शोध बोस्टन के एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी सम्मेलन में प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके अलावा साग में विटामिन और मिनिरल्स की अधिकता होती है जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed