फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of kiss

चूमने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

Thu, 13 Feb 2014 11:21 AM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
health benefits of kiss

प्यार भरी एक 'किस' न सिर्फ आपकी भावनाओं के इजहार का प्यारा सा जरिया है बल्कि आपके सेहत से संबंधित कई समस्याओं को हल करने में मददगार है।

विज्ञापन


आज किस डे के अवसर पर आपकी सेहत के लिए 'किस' के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

दिल के रोगों से रखे दूर

health benefits of kiss

चुंबन के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है।

तो अब न सिर्फ दिल को खुश करने बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए किस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद और चमकदार दांतों के लिए

health benefits of kiss

मोतियों जैसे सफेद दांतों की ख्वाहिश रखते हैं तो किस करना आपके लिए फायदेमंद है। किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है।

विज्ञापन

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है

health benefits of kiss

हाल में 'मेडिकल हाइपोथेसिस' नामक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार किस करने से महिलाओं की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। यह महिलाओं को 'साइटोमेगालोवायरस' से बचाने में मदद करती है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है।

यह वायरस तभी नुकसान पहुंचाता है जब महिलाएं गर्भवती होती हैं, अन्यथा इससे कोई विशेष नुकसान नहीं होता।

कैलोरी कम करने में मददगार

health benefits of kiss

कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाती है।

तनाव से राहत

health benefits of kiss

दिन भर का तनाव और थकान मिटाने के लिए आपके साथी की एक प्यार भरी किस ही काफी है। किस के दौरान शरीर में कोर्टिजोल का स्तर कम होता है, जिससे शरीर का तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


जवां दिखने के लिए किस करें

health benefits of kiss

पैशन से भरी एक किस में 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं। इससे चेहरे में रक्त का संचार तेज होता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed