फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of jujube

बेर से न करें बैर, बड़े हैं ये 5 फायदे

Wed, 05 Mar 2014 10:48 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
health benefits of jujube
इन दिनों फलों की टोकरी में एक नया, छोटा-सा और प्यारा-सा फल और भी आया हुआ है। कुछ ही समय के लिए आने वाला यह फल कई गुणों का खजाना है, तो क्यों न समय रहते इसका लाभ लिया जाए।
विज्ञापन


बात हो रही है बेर की, जानतें हैं इसके फायदे।

विटामिन सी से भरपूर

health benefits of jujube

संतरे और नींबू में मौजूद व‌िटाम‌िन सी का बेहतरीन ‌व‌िककिल्प है बेर। इसमें विटामिन सी की मात्रा खट्टे फलों से 20 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूमर से बचाव

health benefits of jujube

मेडिकल अध्ययन के अनुसार बेर से लो-ब्लड प्रेशर, एनीमिया, लीवर आदि की समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर में ट्यूमर सेल्स पनपने नहीं देता। यह त्वचा की देखभाल के लिए भी उत्तम स्रोत है।

विज्ञापन

रोगों से लड़ने में मददगार

health benefits of jujube

बेर में मैग्निशियम, पोटेशियम फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और आयरन जैसे विटामिन और खनिज पदार्थ भी मिलते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही इंफेक्‍शन से लड़ने में भी मदद मिलती है।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद

health benefits of jujube

बेर का जूस खांसी, फेफड़े संबंधी विकारों और बुखार के इलाज में भी सहायक है। वैज्ञानिकों ने इसमें आठ तरह के फ्लेवेनॉयड ढूंढे हैं।  उनके मुताबिक, यह दर्दनाशक होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी हैं।

नींद न आने में मददगार

health benefits of jujube

बेर में 18 प्रकार के महत्वपूर्ण एमीनो एसिड मौजूद हैं, जो शरीर में प्रोटीन को संतुलित करते हैं। चीनी दवाओं में इसके बीज से एंग्जाइटी और अनिद्रा (इंसोम्निया) का इलाज होता है।

बेर कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed