{"_id":"3a48dbaeedec693934604ece7aa0a39b","slug":"health-benefits-of-jaggery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुकाम से लेकर पाचन तक, गुड़ के कई हैं गुण","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जुकाम से लेकर पाचन तक, गुड़ के कई हैं गुण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे भोजन के बाद पचाने की प्रक्रिया हो या फिर कुछ मीठा खाने की चाहत, गुड़ के सेवन के फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करेंगे।
विज्ञापन
ओरियो बिस्कुट खाते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
जानिए, गुड़ के ऐसे फायदों के बारे में जो पीरियड्स के दर्द से लेकर पाचन और कफ जैसी कई समस्याओं से आराम दिलाने में आपकी मदद करेंगे।
मर्दानगी के लिए खतरा है ये सात डाइट
पाचन में फायदेमंद
गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक करता है। रोज एक ग्लास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है और पाचन ठीक रखता है।
अनीमिया का उपचार
गुड़ आयरन का प्रमुख स्रोत है इसलिए यह अनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक जरूरी है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुड़ रक्त से टॉक्सिन दूर करता है जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
जुकाम और कफ
गुड़ की तासीर गर्म है इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुण नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
तुरंत ऊर्जा के लिए
बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है। चूंकि यह बहुत जल्दी पच जाता है इसलिए सिसे ब्लड में शुगर का स्तर भी तुरंत नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन
दमा का उपचार
गुड़ शरीर के ताप पर नियंत्रण करता है और इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं इसलिए दमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
जोड़ों के दर्द में आराम
रोज गुण का एक टुकड़े अदरक के साथ सेवन, सर्दियों में जोड़ों के दर्द से दूर रखता है।
पीरियड्स का दर्द
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है उनके लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद है। चूंकि यह पाचन ठीक रखता है इसलिए पीरियड्स के दर्द से आराम में यह फायदेमंद है।