फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of jackfruit

वजन घटाने से लेकर ताकत बढ़ाने तक, कटहल के 10 फायदे

Tue, 11 Feb 2014 11:36 AM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
health benefits of jackfruit

ऐसी कई सब्जियां हैं जिनके हम स्वाद के लिहाज से तो पसंद करते हैं लेकिन इनके फायदों के बारे में जानते ही नहीं है। ऐसे में शाकाहारियों का मांसाहार माना जाने वाले कटहल के पोषक तत्वों और फायदों के बारे में जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे।

विज्ञापन


कटहल में सिर्फ 0.6  ग्राम फैट और 95 कैलोरी हैं जबकि इसमें 448 मिलीग्राम पोटैशियम, 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.5 ग्राम फाइबर, प्रोटीन 1.7 ग्राम और विटामिन बी12, सी, और बी6 व मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मौजूद हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इसके सेहत से जुड़े कई बड़े फायदे भी हैं।

वजन घटाने में मददगार

health benefits of jackfruit

कटहल में सैचुरेटेड फैट बहुत कम मात्रा में है जिससे यह आपका वजन नहीं बढ़ाएगा। डाइटिंग के दौरान कम से कम कटहल का सेवन तो आप निश्चिंत कर सकते हैं।

संक्रमण से बचाता है

health benefits of jackfruit

इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में है जो शरीर को जुकाम और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। डाइट में एक कटोरी कटहल की सब्जी आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देगी।

विज्ञापन

शुगर का संतुलन

health benefits of jackfruit

हाइ ब्लड शुगर के मरीजों के लिए कटहल का सेवन फायदेमंद है। इसमें मैग्नीज अच्छी मात्रा में है जो शरीर में शुगर के लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

health benefits of jackfruit

कटहल में पोटैशियम, मैग्मीज और कैल्शियम अच्छी मात्रा में हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उम्र के साथ-साथ होने वाली हड्डी संबंधी रोगों से आपको बचाने में मदद करते हैं।

थायरॉइड से बचाव

health benefits of jackfruit

इसमें कॉपर भी मौजूद है जो शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक करता है और हार्मोन को संतुलित करता है। यही वजह है कि थायरॉइड के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

पाचन ठीक करता है

health benefits of jackfruit

कटहल में फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर की पाचन प्रक्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। कांस्टिपेशन के उपचार के रूप में इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए

health benefits of jackfruit

एक कप कटहल में इतनी मात्रा में पोटैशियम मौजूद है कि सोडियम के स्तर को सामान्य करने और शरीर में रक्त के प्रवाह को सुचारू रखने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है।

ताकत के लिए

health benefits of jackfruit

कटहल में आयरन व कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में हैं जो आपको अनीमिया जैसे रोगों से दूर रखने और इंस्टैंट ताकत देने में मददगार हो सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

health benefits of jackfruit

कटहल में गाजर की तरह ही अच्छी मात्रा में विटामिन ए मौजूद है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और रतौंधी से बचाव में आसानी होती है।

ब्लड क्लॉटिंग से बचाव

health benefits of jackfruit

इसमें मौजूद कैल्शियम न सिर्फ हाड्डियों के लिए फायदेमंद है बल्कि ब्लड क्लॉट होने से बचाव में भी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed