{"_id":"418a1c1517194283544a0d514252e732","slug":"health-benefits-of-iron-rich-diet-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों जरूरी है सेहत के लिए आयरन भरी डाइट ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए, क्यों जरूरी है सेहत के लिए आयरन भरी डाइट
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अन्य विटामिन की ही तरह आयरन से भरपूर आहार लेना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
आयरन की आवश्यकता शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है जो शरीर के विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन वहन करने का काम करता है।
यदि आहार में आयरन की उतनी मात्रा शामिल नहीं है, जितनी शरीर को जरूरत है, तो आपको आयरन की कमी या एनीमिया हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी होने से आपको थकान महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
इसकी कमी होने से कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ठीक प्रकार से नहीं पहुंचता, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाता।
ऐसे में खून की कमी होने से शरीर जल्दी थक जाता है। सामान्य रूप से सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना, हल्के व्यायाम में थकान महसूस करना, दिल का अनियमित रूप से तेज धड़कना, सिर दर्द, काम पर ध्यान लगाने में कमी, मांसपेशियों में दर्द, चिंता, बालों का झड़ना, नाखूनों का कमजोर होना आदि आयरन की कमी के मुख्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
आयरन के लिए आप टमाटर, मशरूम, पत्तीदार सबि्जयां, चुकंदर, सोयाबीन, सूखे मटर, काबुली चना, दाल, तरबूज, अंगूर, सेब, केला, खजूर, किशमिश, साबुत अनाज डाइट में शामिल करें।