फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of indian tradition

यूं ही नहीं रंगोली बनाती हैं लड़कियां, जानें परंपराओं के फायदे

Thu, 20 Feb 2014 11:34 AM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
health benefits of indian tradition

रंगोली बनानी हो या तोरण लगाना, या फिर खाने से पहले भोजन का भोग लगाना। ऐसे कई रिवाज हैं जिन्हें आप सालों से अपने घरों में न सिर्फ देखते आ रहे हैं बल्कि अपने जीवन का भी हिस्सा बना चुके हैं।

विज्ञापन


इन परंपराओं का धर्म या समाज से दीगर भी कुछ महत्व हो सकता है, इस बारे में क्या कभी सोचा है आपने? जानिए पांच ऐसी परंपराओं के बारे में जो सेहत की नजर से भी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं।
विज्ञापन


रंगोली बनाना

health benefits of indian tradition

रंगोली न सिर्फ आपकी रचनात्मकता को व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसके कई फायदे हैं।


पुराने समय में इसका इस्तेमाल दमा की मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए भी होता रहा है। इसमें प्रयुक्त होने वाले चावल के बने प्राकृतिक रंग दमा के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, बारांडा या आंगन में रंगोली बनाकर इसे प्राकृतिक तौर पर कीड़े-मकौड़े व कीटाणुओं को रोकने का प्रयास किया जाता था।

चांदी के बर्तन में भोजन

health benefits of indian tradition

किसी जमाने में मेहमानों के सम्मान में उन्हें चांदी के बर्तनों में भोजन कराते थे। अब ऐसा संभव तो नहीं है लेकिन इसका महत्व आप जरूर जानना चाहेंगे।

चांदी ऐसी धातु है जिसका इस्तेमाल पाश्चयुराइजेशन के लिए किया जाता था यानी इसमें भोजन जल्दी खराब नहीं होता है और लंबे समय तक ताजा रहता है।

विज्ञापन

कानछेदन संस्कार

health benefits of indian tradition
लड़कियों के कानछेदन संस्कार का चलन तो आज भी है। आयुर्वेद में कानछेदन या नाक में छेद का संबंध महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने से जोड़कर देखा जाता है। एक्यूप्रेशर में भी इस तकनीक को महिलाओं के लिए फायदेमंद माना गया है।

दरवाजे पर तोरण

health benefits of indian tradition

तोरण से दरवाजे पर सजावट तो हर शुभ काम में किया जाता है पर इसका एक वैज्ञानिक आधार भी है। नीम और आम के पत्तों के बने तोरण में एंटीबैक्टीरिल गुण होते हैं जो आपके घर को संक्रमण से मुक्त रखने में मददगार है।


भोजन के पहले भोग लगाना

health benefits of indian tradition

भोजन करने से पहले भगवान का नाम लेना और पानी से थाली के चारों ओर भोग लगाने का प्रचलन पुराने समय से चला आ रहा है।

पहले इस प्रक्रिया से कीड़े मकौड़ों को थाली से दूर रखने में भी आसानी होती थी। इसके अलावा जमीन पर बैठकर इस प्रक्रिया के दौरान शारीरिक मुद्रा से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed