{"_id":"450e9d7c-6acb-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"health-benefits-of-head-massage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस चंपी में बड़े-बड़े गुण","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
इस चंपी में बड़े-बड़े गुण
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
'सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए...' लाख दुखों की एक दवा यानी चंपी को आजमाने की वजह न सिर्फ बॉलीवुड के इस मशहूर गाने में पता चलती है बल्कि चिकित्सक भी चंपी को कई परेशानियों का हल मानने से नहीं कतराते हैं।
विज्ञापन
चंपी के लिए भले ही आप तेल का इस्तेमाल करें या न करें लेकिन सिर की मसाज आपकी कई समस्याओं को निपटाने के लिए काफी है। आइए जानें, क्या हैं चंपी के फायदे।
बढ़ाए रक्त का संचार
युनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि सिर की मसाज करने से शरीर में रक्ता का संचार अच्छी तरह होता है जिससे सभी अंगों में पोषक तत्वों व ऑक्सीजन का संचार होता है।
विज्ञापन
तनाव से राहत
आप कितनी भी थकान या तनाव में हों, सिर की मालिश आपका तनाव गायब करने और आपको तरोताजा करने का बेहद आसान और प्रभावी तरीका है। अमेरिकल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रेस के शोधकर्ताओं ने भी अपने शोध में माना है कि तनाव से संबंधित समस्याओं जैसे स्ट्रोक, मल्टिपल सिरोसिस, हार्ट अटैक आदि के खतरे को कम करने के लिए सिर की चंपी प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
सिरदर्द में आराम
कई शोधों से यह बात अब साबित हो चुकी है कि सिरदर्द के दौरान सिर की मसाज बहुत फायदेमंद है। सिर की मसाज से मस्तिष्क में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और मांसपेशियों का तनाव कम होता है। इसके अलावा, मस्तिष्क में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन्स नामक रसायन बनते हैं जो सिरदर्द दूर कर देते हैं।
और भी हैं फायदे
इनके अलावा, चंपी के और भी फायदे हैं। मसलन,
- दिमाग को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार है चंपी।
- अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले सिर की चंपी करना बेहद फायदेमंद है।
- सिर की चंपी से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं क्योंकि उनमें अच्छी तरह रक्त का संचार होता है।