फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of ginger

अदरक के सेवन के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

Sat, 12 Apr 2014 11:35 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
health benefits of ginger

यूं तो अदरक का सेवन भोजन का स्वाद दोगुना कर देता है लेकिन हाल में इसका नए फायदे का दावा शोध में माना गया है।

विज्ञापन


ईरान की शाहिद सौगदी युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि अदरक के सेवन से डायबिटीज टाइप 2 के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने डायबिटीज टाइप 2 के 88 मरीजों पर 10 साल तक किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

इसके अलावा, अदरक के कई ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे।

श्वास संबंधी रोगों में लाभ

health benefits of ginger

अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी व संक्रमण से लड़ने में फायदेमंद बनाते हैं। ऐसे में अदरक का नियमित रूप से सेवन श्वास संबंधी रोगों के मरीजों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

अदरक के जूस में मेथी दाना और शहद मिलाकर सेवन करने से दमा के मरीजों को काफी राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टियां रोकने में मददगार

health benefits of ginger

कई शोधों में माना गया है कि उल्टी और जी मचलने की समस्या में अदरक का सेवन आराम पहुंचा सकता है। यही वजह है कि सर्जरी या कीनेथेरेपी के बाद होने वाली इस तरह की समस्याओं में डॉक्टर भी अदरक के सेवन की सलाह देते हैं।


विज्ञापन

भूख बढ़ाता है

health benefits of ginger
अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है जिससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।

पाचन में फायदेमंद

health benefits of ginger

अदरक भोजन में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है जिस वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कते नहीं होतीं। खाने के बाद इसके सेवन से बादी समस्याओं से आराम मिलता है।

पीरियड्स में आराम

health benefits of ginger

अदरक के एंटीइन्फ्लामेट्री गुण महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से मुक्त दिलाने में भी मददगार हैं। यह पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक गैस्ट्रिक के समस्या से दूर रखने में भी मददगार है।

सिरदर्द और गठिया में आराम

health benefits of ginger

कुछ शोधों की मानें तो माइग्रेन के दर्द के दौरान सिर पर अदरक का पेस्ट लगाने से राहत मिलती है। यह लेप सिर के हिस्से में रक्त संचार तेज करता है जिससे दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

इतना ही नहीं, नहाने के पाने में इसका रस मिलाकर नहाने से जोड़ों के दर्द की दिक्कत भी दूर होती है। इसीलिए यह गठिया के मरीजों के ल‌िए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed