फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of eating on floor

जमीन पर बैठकर भोजन करने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप

Tue, 08 Jul 2014 02:11 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
health benefits of eating on floor

अगर आप अपने घर में भोजन डाइनिंग टेबल पर बैठकर करते हैं तो इस जानकारी के बाद आप जमीन पर बैठकर खाना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


जमीन पर बैठकर खाना न सिर्फ हमारी संस्कृति का हिस्सा है बल्कि सेहत के लिए भी वैज्ञानिक आधार रखता है।

जानिए, जमीन पर बैठकर खाने के पांच बड़े फायदों के बारे में जो आपको यकीनन चौंकाएंगे।

पाचन के लिए फायदेमंद

health benefits of eating on floor

जमीन पर जब खाते वक्त जब आप पालथी की अवस्था में बैठते हैं तो यह योग में सुखासन और पद्मासन का आसान होता है।

खाने के लिए जब आप आगे झुकते हैं और फिर सीधे होते हैं तो इस क्रिया के दौरान पेट की मांसपेशियों की कसरत होती है जिससे पेट के एसिड बनते हैं। इससे भोजन का पाचन अच्छी तरह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन घटाने में फायदेमंद

health benefits of eating on floor

जमीन पर बैठकर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सुखासन में बैठने पर दिमाग केंद्रित और सक्रिय रहता है और नर्वस सिस्टम पेट भरने का सिग्नल पहले देता है। इससे आप ओवरडाइट से बचेंगे और वजन नियंत्रित होगा।

विज्ञापन

शरीर लचीला होता है

health benefits of eating on floor

पद्मासन या सुखासन में बैठकर भोजन करने से लोवर बैक, पेल्विस, पेट के पास की मांसपेशियां मजबूत और लचीली होती हैं। इस अवस्था में मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे शरीर का लचीलापन बना रहता है।

मुद्रा ठीक रखता है

health benefits of eating on floor
जमीन पर बैठकर खाने से आपकी कमर सीधी रहती है और पॉश्चर बिल्कुल छीक होता है। कंधे व कमर में दर्द से दूर रखने के लिए भोजन करने का यह तरीका बिल्कुल ठीक है।

लंबी उम्र के लिए

health benefits of eating on floor

यूरोपियन र्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के शोध की मानें तो जमीन पर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर भोजन करने वाले लोगों का जीवनकाल सामान्य की अपेक्षा 6.5 गुना अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed