फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   Health benefits of drinking ginger juice this summer

गर्मियों में अदरक का ऐसा इस्तेमाल चुटकियों में कम कर देगा तोंद

Tue, 26 May 2015 12:11 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of drinking ginger juice this summer

आधुनिक जीवन शैली में मोटापा के साथ ही तोंद की समस्या आम हो चली है। ऐसे में कैलोरी को बर्न करने वाले पेय पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन


खासकर गर्मी के सीजन में पेय पदार्थों का इस्तेमाल आपको दिनभर तरोताजा रखने के साथ ही तोंद से निजात दिलाएगा। इसके अलावा सोने से पहले खास पेय पदार्थों को लेने से मोटापा भी घटाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में नींबू पानी, खीरा का जूस, एलोवेरा का जूस और अदरक का रस पीना बेहतर होता है। अगर नींबू, एलोवेरा और खीरे का जूस मिलाकर पिया जाए, तो अधिक फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदरक का रस

Health benefits of drinking ginger juice this summer

रोजाना एक चम्मच अदरक का रस आपकी तोंद को कम करने और मोटापा घटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अदरक का सेवन खून के प्रवाह को बेहतर बनाने के साथ ही कैंसर के खतरे को कम करता है।

पोषक तत्व
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर अदरक में कैलोरी को कंज्यूम करने की क्षमता होती है।

खीरा और एलोवेरा का जूस

Health benefits of drinking ginger juice this summer

खीरा और एलोवेरा का जूस का सेवन मोटापा को घटाता है। साथ ही पेट साफ करके पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। इसके अलावा खीरे का जूस शरीर में जलन, पानी की कमी दूर करने समेत पथरी जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। वहीं, एलोवेरा शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।

पोषक तत्व
खीरा और एलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और पोटैशियम जैसे पौष्टिक पदार्थ पाए जाते हैं। खीरा में 95 फीसदी जल की मौजूदगी के अलावा कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

नींबू पानी से फायदे

Health benefits of drinking ginger juice this summer

नींबू पानी आपको दिनभर तरोताजा रखने के साथ आपकी तोंद को कम करता है। नींबू का रस शरीर के सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर ताजगी का एहसास कराता है। इसके अलावा कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करके हृदय से संबंधित घातक बीमारियों से बचाता है।

पोषक तत्व
नींबू में पोटेशियम, आयरन, सोडियम, मैगनीशियम, क्लोरीन, प्रोटीन के अलावा सिट्रिक अम्ल पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

फोटोः गेटी इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed