फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of cucumber

गर्मियों में खीरा खाने के ये फायदे क्या जानते हैं आप?

Tue, 07 Apr 2015 01:52 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
health benefits of cucumber

खीरा सिर्फ सलाद बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि यह सेहत के लिए भी गुणकारी है। खासकर गर्मियों के दिनों में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, क्योंकि इसमें 96% पानी होता है।

विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्यवर्द्धक और सौन्दर्यवर्द्धक दोनों ही गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन बी, सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि से भरपूर होता है। इसे प्रतिदिन खाने से शरीर में इंसुलिन लेवल नियंत्रित होता है।
विज्ञापन


और भी हैं फायदे

health benefits of cucumber

इसमें स्टीरॉल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक है। कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन में इसके सेवन से लाभ पहुंचता है। यह खाना पचाने में भी मदद करता है।

खीरे का सेवन केवल पाचन के लिहाज से ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाता है। गर्मियों में होने वाले सन बर्न होने पर इसका रस लगाना लाभप्रद होता है। आंखों के नीचे आए सूजन को भी यह दूर करता है, साथ ही डार्क सर्किल हटाने के लिहाज से भी इसका पैक फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed