फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of celery leaves

अजवाइन के पत्ते के कई हैं फायदे, आप भी जानें

Mon, 19 May 2014 08:13 AM IST
विकास जोशी
विकास जोशी Updated Mon, 19 May 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
health benefits of celery leaves

धनिया पत्ता, पुदीना जैसे हर्ब्स किचन में तो पहले ही शामिल हो चुके हैं और इसका स्वाद आपको पसंद भी आता होगा। इसके अलावा कुछ और पत्ते भी हैं, जो रोजमर्रा के खाने में जादू दिखाते हैं और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं, मसलन अजवाइन का पत्ता यानी सेलेरी।

विज्ञापन


पढ़ें - सेक्स लाइफ में गर्मजोशी या कफ से राहत, अजवाइन के हैं कई फायदे


सेलेरी भी धनिया की तरह है, जिसे आप कच्चा भी खा सकते हैं। सेलेरी का यूज कई खाने की डिशों में किया जाता है। फ्रांस व अन्य पश्चिमी देशों में इसका खूब सेवन किया जाता है।
विज्ञापन


जिस तरह आप किचन में धनिया  और पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, वैसे ही सेलेरी सूप और सलाद का स्वाद बढ़ा देता है। सेलेरी के पत्तों से ग्रिल्ड चिकन और मछली को गार्निश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विटामिन के, ए और सी से भरपूर होने के साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। संतुलित मात्रा में सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होने के कारण इससे मूत्र संबंधित परेशानी नहीं होती। पाचन नली और मस्तिष्क में किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मददगार है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
 
इन बीमारियों में है उपयोगी
कड़वी और मीठे स्वाद वाली इस सब्जी का सूप भी बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सेलेरी का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

सेलेरी यानी अजवाइन के पत्तों का सेवन यदि ठंड के मौसम में किया जाए तो यह हमारे शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करते है। इससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
 
उच्च रक्तचाप की समस्या कम होती है। पेशाब से संबंधित रोगों में भी राहत दिलाती है। पैरों से संबंधित समस्याओं जैसे, गाउट, ऑर्थराइटिस, रह्यूमेटाइड में भी यह फायदेमंद है। इसे पुदीने के रस में या फिर किसी भी हरी सब्जी के जूस के साथ मिलाकर पिएं, तो और भी कई रोगों में राहत दिला सकता है।
 
सेलेरी का जूस पीने से तंत्रिका की थकान खत्म होती है और शरीर से कमजोरी दूर होती है। इसका उपयोग वे भी कर सकते हैं, जो घुटनों की बीमारी रह्यूमेटाइड और ऑर्थराइटिस से जूझ रहे हैं। यह हड्डियों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

सेलेरी का बीज यानी अजवाइन
सेलरी के बीज यानी अजवाइन मूत्रवर्धक और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए उपयोगी माने जाते हैं। ये बीज शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करने में मदद करते हैं।

गाउट और ऑर्थराइटिस जैसी बीमीरियों में घुटनों की हडि्डयों में अम्ल की जरूरत होती है, जिसे अजवाइन बखूबी पूरा करता है।

अजवाइन का उपयोग गर्म पानी में मिलाकर करें। आधा चम्मच अजवाइन गर्म पानी में डालें और अगले 10 मिनट तक उसे उबालें। इसके बाद पूरे दिन में एक-एक बार करके तीन खुराक लें। इससे काफी राहत मिलेगी।

ऐसे भी कर सकते हैं उपयोग

तेल के रूप में - ऑर्थराइटिस की समस्या में इसका तेल काफी फायदेमंद होता है। इस तेल की पांच से 10 बूंद को आधा कप बादाम व सूरजमुखी तेल में मिलाकर घुटनों की मालिश करें। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं इस तेल का उपयोग नहीं करें।

 
भोजन के तौर पर - 'वेजिटेबल लिटरेसी' किताब की लेखिका डेबॉर मैडिसन के मुताबिक, अगर दिन में सेलेरी के चार डंठल का सेवन किया जाए, तो उच्च रक्तचाप की समस्या कम हो सकते है। अजवाइन को आप सलाद में डालकर या फिर इसकी डंठल को काटकर एक बर्तन में पानी में मिलाएं और फ्रिज में रख दें।

ठंडा होने के बाद इसे खाएं। बच्चों को सॉस अथवा टोमैटो केचप में मिलाकर खिलाएं, वे इसे बड़े चाव से खाएंगे और सेहत के लिए भी सही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed