फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of apple peel

न उतारें सेब के छिलके, चौंकाएंगे ये 5 फायदे

Sat, 22 Feb 2014 10:54 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
health benefits of apple peel

कहते हैं प्रतिदिन एक सेब का सेवन डॉक्टर को हमेशा दूर रखता है। अगर आप सेब के फायदों के मुरीद हैं तो इसके छिलकों को भी हल्के में न लें।

विज्ञापन


सेब के छिलकों में इतने अधिक पोषक तत्व हैं के ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसलिए ही डॉक्टर सेब को बिना छीले खाने की सलाह देते हैं।

जानिए, सेब के छिलकों के ऐसे फायदों के बारे में जिन्हें जानकर आप कभी सेब छीलकर नहीं खाएंगे।

फाइबर से भरपूर

health benefits of apple peel

एक मध्यम आकार के छिलके युक्त सेब में 4.4 ग्राम फाइबर है। छिलका उतारने के बाद उसी सेब में फाइबर की मात्रा 2.1 ग्राम रह जाती है यानी केवल छिलके में 2.3 ग्राम फाइबर मिलता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन्स ही विटामिन्स

health benefits of apple peel

एक मध्यम आकार के छिलके युक्त सेब में 8.4 मिलीग्राम विटामिन सी और विटामिन ए की 98 अंतर्राष्ट्रीय युनिट हैं।

अगर इस सेब का छिलका हटा दें तो विटामिन सी का स्तर सिर्फ 6.4 मिलीग्राम रह जाएगा और विटामिन ए 61 अंतर्राष्ट्रीय युनिट।


विज्ञापन

सांस की दिक्कत दूर भगाए

health benefits of apple peel

सेब के छिलकों में मौजूद क्यूरसेटिन नामक तत्व सांसों से संब‌िधित दिक्कतों जैसे दमा आदि से बचाव में काफी मददगार है।

शोध की मानें तो सप्ताह में पांच छिलके युक्त सेब का सेवन सांसों से संबंधित रोगों से दूर रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

health benefits of apple peel

सेब के छिलकों में युरसोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में ब्राउन फैट्स की मात्रा बढ़ाता है जिससे फैट्स बर्न होता है और वेट लॉस आसान हो जाता है।


कैंसर से बचाव

health benefits of apple peel

कॉर्नेल युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें को छिलका युक्त सेब के सेवन से लिवर, पेट और ब्रेस्ट के कैंसर की कोशिकाओं के पनपने की आशंका कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed