फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   habits to avoid before sleep

बिस्तर पर जानें से पहले इन 7 आदतों से बरतें दूरी

Thu, 09 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
 habits to avoid before sleep

रात भर करवटें बदलते गुजर जाती है, नींद ही नहीं आती है। जनाब, यह प्यार की खुमारी नहीं है बल्कि अनिद्रा की बीमारी जरूर हो सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप रोज चाहकर भी नहीं सो पाते हैं तो इसके पीछे आपकी ही कुछ ऐसी चूक हो सकती हैं जिनपर आपने कभी गौर नहीं किया।

जानिए, ऐसी सात आदतों के बारे में जो रात में आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी है।

सोने के तुरंत पहले भोजन

 habits to avoid before sleep

रात का खाना अगर आप देर से खाते हैं और उसके बाद सीधे बिस्तर पर पड़ जाते हैं तो न सिर्फ आप मोटापे को निमंत्रण दे रहे हैं बल्कि स्लीप एपनिया और एसिड रिफलक्स जैसी समस्याओं को भी न्यौता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप या मोबाइल पर काम

 habits to avoid before sleep

सोने से पहले देर तक अगर आप लैपटॉप या मोबाइल फोन सर्फ करते हैं तो इससे भी नींद प्रभावित हो सकती है। गैजेट्स से निकलने वाले सिग्नल मस्तिष्क को जागने का संकेत देते हैं जिससे नींद में दिक्कत होती है।


विज्ञापन

पेपरमिंट च्यूइंग गम

 habits to avoid before sleep

युवाओं के लिए च्यूइंग गम आदत से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले पेपमिंट फ्लेवर का च्यूइंग गम का सेवन करते हैं तो इसकी गंध आपकी नींद के लिए खतरा हो सकती है।

आपकी पसंदीदा किताब

 habits to avoid before sleep
कुछ लोग अक्सर सोने से पहले कुछ देर किताब पढ़ने का शगल रखते हैं। कई बार सोने से पहले देर तक किताब पढ़ने से भी नींद उड़ जाती है।

बेहतर तरीका है कि किताब का मोह आप सोने से कम से कम 20 मिनट पहले तो छोड़ ही दें जिससे आप चैन की नींद सो सकें।

धूम्रपान या कैफीन

 habits to avoid before sleep

अगर आप देर रात सिगरेट या कॉफी का सेवन करते हैं तो उसमें मौजूद निकोटिन और कैफीन आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी है। यह शरीर में तनाव का हार्मोन कोर्टिजोल बढ़ाता है जिससे अच्छी नींद नहीं हो सकती है।


ठंडे पानी से चेहरा धोना

 habits to avoid before sleep

रात में सोने से पहले अगर आप हाथ-पैर और चेहरा ठंडे पानी से धोते हैं तो इस आदत को बदल दें। सोने से पहले हमेशा हाथ-पैर और चेहरा गुनगुने पानी से साफ करें। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होगा और अच्छी नींद आएगी।


एल्कोहल का सेवन

 habits to avoid before sleep

नींद नहीं आती तो दो पेग लगा लो। कुछ ऐसा सोचकर आप अगर सोने से पहले एल्कोहल का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदलें। एल्कोहल के सेवन से शरीर का तनाव अधिक होता है और नींद में दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed