{"_id":"997c1fc2-5fd3-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"habits-that-increase-your-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये आदतें बढ़ाती हैं आपका तनाव","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ये आदतें बढ़ाती हैं आपका तनाव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर ऑफिस में काम और भागदौड़ के बीच आज तनाव हमारे लिए समस्या नहीं बल्कि रुटीन का हिस्सा बन चुका है। आप अपने बढ़ते तनाव के लिए कभी कामकाज और दफ्तर के माहौल को दोष देते हैं या फिर किसी गहरी समस्या को, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपकी भी कुछ ऐसी आदते हैं जो आपके तनाव को बढ़ाने का काम करती हैं। आइए जानें, कौन सी आदतें बढ़ा सकती हैं तनाव।
विज्ञापन
पर्याप्त नींद न लेना
स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर आप दिन में आठ घंटे से कम नींद लेते हैं तो तनाव की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में मन शांत रहे और आप तनाव रहित रहें इसके लिए अपनी नींद के साथ को समझौता न करें।
विज्ञापन
खानपान में गड़बड़ी
भोजन के बीच लंबे अंतराल से भी हमें गुस्सा अधिक आता है और तनाव का स्तर बढ़ जाता है। स्वस्थ व तनावमुक्त रहने के लिए समय पर भोजन करें और हेल्दी डाइट लें।
विज्ञापन
बहुत देर कर काम
ऑफिस में घंटों तक काम करने के बाद आप फिर घर आकर भी उसी काम में लग जाते हैं तो समझ लें कि आपके काम का बोझ आपको बहुत जल्द ही तनावग्रस्त कर देगा। यहां तक कि यह आपको अवसाद की स्थिति में भी पहुंचा सकता है।
दोस्त और परिवार से दूरी
समय के अभाव के कारण दोस्ती और बातचीत आज सिर्फ सोशल नेटवर्किंग वेसबाइसट्स और मोबाइल फोन तक ही रह गई है। ऐसे में अकेलापन कुछ इस तरह बढ़ गया है कि यह हमारे तनाव का कारम होता जा रहा है। ऐसे में अपने रुटीन को कुछ इस तरह मैनेज करें कि दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।
व्यायाम नहीं करना
रोज व्यायाम करें और पूरी तरह स्वस्थ रहें। व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों की कमी से भी तनाव बढ़ता है। व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह रहता है और आप तरोताजा रहते हैं।
चारो तरफ व्यस्तता के बीच अपने लिए ही समय निकालना सबसे मुश्किल होता है जो आगे चलकर आपको तनाव की स्थिति में डाल सकता है। इससे बचने के लिए अपनी जीवनशैली से संबंधित आदतों में सुधार बेहद जरूरी है।