{"_id":"4cedb97e-66e3-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gulab-jamun-remix","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब जामुन रीमिक्स","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
गुलाब जामुन रीमिक्स
कोमल तनेजा
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
बनाने का समयः 30 मिनट
विज्ञापन
(छह लोगों के लिए)
सामग्री
गुड डे या मैरीगोल्ड बिस्कुट के 2 पैकेट, 6 गुलाब जामुन, बटरस्कॉच आइसक्रीम, डेढ़ कप मूंगफली को बारीक कर लें, दो चम्मच मक्खन, एक चौथाई चम्मच ब्राउन शुगर।
गार्निश
चॉको-कॉफी सॉस
सर्व के लिए
चॉकलेट ट्रूफल केक के साथ सर्व करें।
विधि
- एक पैन में मक्खन पिघला लें और उसमें मूंगफली व ब्राउन शुगर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे स्टील की एक प्लेट पर निकालकर अलग रख दें।
- अब एक सर्विंग बाउल लें। उसमें बिस्कुट का चूरा करके बिछा दें और गुलाब जामुन के छोटे टुकड़े करके बिस्कुट के पाउडर के साथ मिलाएं।
- अब आइसक्रीम निकालें और गुलाबजामुन के ऊपर उसकी परत सजाएं।
- अब मूंगफली के मिक्सचर के आधे हिस्से की लेयर बिछाएं। उसपर चॉको-कॉफी सॉस डालें और फिर मूंगफली के बचे हुए मिक्सरचर को छिड़क दें।
- फ्रीजर में दो घंटे के लिए रखें और चॉकलेट ट्रूफल केक के साथ पेश करें।