फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   grooming tips for teddy day

ये 5 उपाय अपनाएंगे तो जरूर लड़कियों को भाएंगे

Mon, 10 Feb 2014 09:34 AM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
grooming tips for teddy day

वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट दिन यानी टेडी डे समर्पित है उन सभी लड़कों के लिए जो थोड़े चबी से है या फिर यूं कहें को गोलमोल से दिखते हैं।

विज्ञापन


बेशक लड़कियों को इस दिन गिफ्टस के तौर पर टेडी बियर काफी पसंद आते हैं लेकिन अपने पार्टनर को वो हर हाल में फिट और हैंडसम देखना ही पसंद करती हैं।

ऐसे में अगर आप इस टेडी डे पर टेडी की तरह 'गोलू' दिखने के बजाय ये उपाय आजमाएंगे तो यकीनन लड़कियों को भाएंगे।

हल्की दाढ़ी से माचो लुक

grooming tips for teddy day

चबी बाडी तो चबी फेस। ऐसे में अपने फेस को पतला दिखाने के लिए आप हल्की दाढ़ी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपकी दाढ़ी अच्छी तरह से ट्रिम और ग्रूम्ड हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनें ऐसा पहनावा

grooming tips for teddy day

कपड़े आपकी सोच और पर्सानालिटी को उभारते हैं इसलिए डेट के लिए डार्क शेडस के कपड़ों को ही चुने क्योंकि लाइट शेड में आप और ज्यादा मोटे नज़र आएंगे।

साथ ही, कपड़ों की फिटिंग पर भी ध्यान दें। बहुत ज्यादा ढीले व बहुत ज्यादा टाइट कपड़े न पहने। कद से मात खाने पर भी लोग मोटे नज़र आने लगते हैं।

आप सीधी लाइनिंग की शर्ट पहन सकते हैं, इस तरह के डिजाइन में हर लड़का लंबा और पतला नज़र आता है।

विज्ञापन

पॉकेट पर कम से कम भार हो

grooming tips for teddy day

इसका मतलब यह नहीं कि डेट पर आपका बिल प्रेमिका ही भरे, बल्कि पॉकेट में कम से कम चीजें रखें।

अपनी पैंट व शर्ट की जेब को सेलफोन, वालेट या अन्य इलैक्ट्रानिक डिवाइस से न भरे क्योंकि ऐसा करने से जेबे भारी नज़र आ जाने लग जाती हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

छिपाएं मोटापे के निशान

grooming tips for teddy day

नेक लाइन को पतला दिखाने और डबल चिन से ध्यान हटाने के लिए वी नेक की टी-शर्ट आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। हाईनेक या नेक को कवर करने वाले कपड़े पहन लेने से गर्दन छुप जाती है और हाइट कम नज़र आने लगती है, ऐसे में इन्हें पहनने से बचें।

पॉश्चर पर दें ध्यान

grooming tips for teddy day

सीधे खड़े रहने की आदत का अपनाएं, इससे आप लंबे व पतले तो दिखेंगे ही साथ ही खुद में कांफिडेंट भी फील करेंगे। पतले दिखने के लिए हील वाले शूज़ भी ट्राय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed