{"_id":"ffaa6d7b51eb7d03d304cc4a13bd7907","slug":"green-tea-is-unhealthy-for-youngsters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन टी पीना बच्चों के लिए खतरनाक, जानिए क्या है वजह?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ग्रीन टी पीना बच्चों के लिए खतरनाक, जानिए क्या है वजह?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Sep 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका बच्चा रोजाना तीन कप या उससे ज्यादा ग्रीन टी पीता है, तो वह हैपेटाइटिस का शिकार हो सकता है। हालिया अध्ययन में दावा किया गया है कि प्रतिदिन कम से कम तीन ग्रीन टी पीने वाले किशोरों को हैपेटाइटिस का खतरा होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि हैपेटाइटिस आमतौर पर वायरस या शराब पीने से होता है, लेकिन हाल ही में ग्रीन टी पीने की वजह से हैपेटाइटिस के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
बीएमजे केस रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ग्रीन टी का सेवन करने से किशोरों के लीवर पर प्रभाव पड़ता है और वह हैपेटाइटिस के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि ग्रीन टी में कैमेलिया सिनेनसिस की मौजूदगी के चलते हैपेटाइटिस का खतरा होता है।