{"_id":"5281effd2d782941862e9eddbd0693b6","slug":"green-chili-pickle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी मिर्च का राई वाला अचार","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
हरी मिर्च का राई वाला अचार
निशा मधुलिका
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
हरी मिर्च अचार वाली 250 ग्राम, राई या काली सरसों 4 चम्मच, नमक 3 छोटा चम्मच, साबुत जीरा 1 छोटा चम्मच, साबुत सौंफ 1 छोटा चम्मच, साबुत मेथी 1 छोटा चम्मच, हींग 1/4 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच, नींबू का रस/सिरका 2 बड़ा चम्मच, तेल 4 चम्मच।
विधि
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए पकी हुई मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।
अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
इसे सुखा कर साफ कपड़े से पोंछकर डंठल हटा दें।
डंठल हटाई हरी मिर्च को लेकर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाएं कि मिर्च एक तरफ से पूरी तरह जुड़ी रहे।
अब जीरा, मेथी, सौंफ और सरसों को गरम तवे पर रख हल्का-सा भून लीजिए।
भूने मसालों को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।
साथ ही इसमें हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लें।
अब इन मसालों को किसी बर्तन में निकालकर रख लें।
एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
अब तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। तेल के ठंडा होने पर इसमें हींग मिलाएं।
भूनकर रखे हुए मसालों में नींबू का रस और तेल अच्छी तरह से मिलाएं।
तैयार मिश्रण को मिर्च में भर लें। मसाला भरी हुई मिर्च को एक थाली में रखते जाएं।
अब बाकी का बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दें।
मसाला भरी हुई हरी मिर्च को आप किसी सूती या मलमल के पतले कपड़े से ढंककर धूप लगने के लिए रखें।
अगर धूप न हो, तो कमरे के अंदर भी थाली को रख सकती हैं।
इस तरह हरी मिर्च का स्वादिष्ट तीखा अचार लगभग 3-4 दिन में अच्छी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
अचार को रोजाना दिन में 2 बार साफ और सूखे चमचे से चलाकर ऊपर-नीचे करते रहें।
हरी मिर्च का राई वाला अचार बनकर तैयार हो चुका है।
अब इस अचार को आप किसी भी कांच या चीनी-मिट्टी के डिब्बे में भरकर रख दें।