{"_id":"479ec2897929420e2b9e4186c2ac7a87","slug":"gossiping-can-increase-self-esteem-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में गॉसिप का यह फायदा चौंकाएगा आपको","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दफ्तर में गॉसिप का यह फायदा चौंकाएगा आपको
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Oct 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
दफ्तर में खाली समय में इधर-उधर की गॉसिप आपको पल भर का मजा तो देती ही है, साथ ही व्यक्तित्व के लिए भी फायदा हो सकती है।
विज्ञापन
नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि दफ्तर में थोड़ी देर गॉसिप करने से तनाव कम होता है, आत्म विश्वास बढ़ता है और अपना तुलनात्मक परीक्षण कर सकते हैं।
द टेलीग्राफ में प्रकाशित इस शोध में मनोवैज्ञानिकों ने गॉसिपिंग का संबंध सेहत के सकारात्मक पहलू से स्थापित किया है।
शोधकर्ता एलीना मार्टिनेस्क्यू के अमुसार, ''यकीनन दफ्तर में गॉसिप आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन थोड़ी गॉसिपिंग हमारे व्यवहार को अधिक सामाजिक बनाती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है।''
विज्ञापन
यह शोध पर्सेनालिटी एंड सोशल साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।