{"_id":"809b3e172b703ad874208ce2dbdb54f9","slug":"gopal-kala-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल कला","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
गोपाल कला
कुनाल कपूर
Updated Fri, 07 Mar 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
पोहा (चिउड़ा) 2 कप, खीरा (कटा हुआ) 1 कप, चना दाल 2 बड़ा चम्मच, दूध (लो फैट) 100 एमएल, वेजिटेबल या केनोला ऑयल 2 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी) 2, अदरक कद्दूकस किया 1 बड़ा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, चीनी 1 बड़ा चम्मच।
विधि
पोहे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। जब पोहे से पानी अच्छी तरह निकल जाए, तो इसे दूध में भिगो दें।
एक अलग बाउल में दही, नमक, चीनी और खीरे को लेकर फेंटें।
एक अलग कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। चना दाल को डालकर हल्का भूनें।
चना दाल को हल्का भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं।
कुछ सेकंड भूनने के बाद इस तड़के को दही में मिलाएं।
दही वाले इस मिश्रण में पोहे को अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रहे पोहे टूटने न पाएं।
तैयार गोपाल कला को ठंडा ही परोसें।