फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   google search harm memory power

गूगल पर सर्च अधिक करते हैं तो हो सकता है यह नुकसान

Wed, 20 Nov 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
google search harm memory power

अगर आप छोटी-छोटी बातों पर दिमाग खर्च करने के बजाय गूगल पर सर्च करना, स्मार्ट और कम समय लेने वाला तरीका मानते हैं तो इससे आपके दिमाग को क्या खामियाजा भुगनता पड़ सकता है, यह भी जरूर जानिए।

विज्ञापन


दिमाग तेज रखने और याददाश्त बढ़ाने के लिए भूचरी आसन
विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने माना है कि हर बात पर गूगल करने की हमारी फिदरत हमारी याददाश्त के लिए बड़ा खतरा होती जा रही है और इसकी वजह से हमारी याददाश्त पिछली पीढ़ी की अपेक्षा अधिक कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर करनी है फ्रेंडशिप तो ऐसे परखें लोग


हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोध में यह पाया गया कि छोटी-छोटी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करने की वजह से हम चीजों को जल्दी भूलने लगे हैं और इससे याददाश्त संबंधी कई समस्याएं हो सकते हैं।


शोध के दौरान छात्रों को कुछ जानकारियां याद रखने के लिए दी गईं और कुछ समय बाद उनका दो तरह से टेस्त लिया गया। पहले उन्हें बिना गूगल के सोचकर बताने के लिए कहा गया और फिर उन्हें गूगल पर सर्च करने के लिए कहा गया। दोनों के निष्कर्षों में काफी अंतर देखने को मिला है।

शोधकर्ता डेनियल वेगनर के अनुसार, ''गूगल और क्लाउड के युग में न सिर्फ हम छोटी-छोटी जानकारियों के लिए उनपर आश्रित हैं बल्कि अपनी हर याद को इनपर सहेजकर रखने से भी हमारी याददाश्त पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।''

यह शोध साइंटिफिक अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed