तेज दिमाग चाहिए तो आजमाएं यह आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज दिमाग और बेहतर याददाश्त के लिए अगर आप किसी प्रभावी उपाय की खोज में हैं तो चैन से सोइए। हाल में हुए शोध की मानें तो अच्छी नींद लेने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त बेहतर होती है।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो नींद के दौरान दिमाग की कोशिकाओं का संपर्क मजबूत होता है और याददाश्त बेहतर होती है।
नींद का यह भी है फायदा
शोध में अच्छी नींद को न सिर्फ तेज दिमाग के लिए फायदेमंद माना गया है बल्कि एल्जाइमर जैसे रोग से बचाव में भी फायदेमंद है।
शोधकर्ताओं ने माइक्रोस्कोप की मदद से नींद के दौरान व जागृत अवस्था के दौरान मस्तिष्क के अध्ययन की मदद से यह निष्कर्ष निकाला है।
याद रखने में आसानी
शोधकर्ता प्रोफेसर वेन बियाओ गेन के अनुसार, ''नींद के दौरान मस्तिष्क का मोटर कोटेक्स भाग प्रभावित होता है। यही वजह है कि जो लोग कम नींद लेते हैं उम्हें याददाशअत से जुड़ी समस्याओं का रिस्क अधिक होता है।''
यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।