{"_id":"71b20361a913d8a4d3265d8cfb93db5e","slug":"good-looking-people-are-more-probe-to-memory-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत दिखने का ऐसा नुकसान नहीं पता होगा आपको","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
खूबसूरत दिखने का ऐसा नुकसान नहीं पता होगा आपको
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खूबसूरत दिखने की चाहत में आप क्या-क्या नहीं करते हैं लेकिन खूबसूरत लोगों को जो खामियाजा भुगतना पड़ता है, उसे जानने के बाद आप इसकी चाहत शायद ही रखें।
विज्ञापन
याददाश्त प्यारी है तो बदलें अपनी यह आदत
विज्ञापन
हाल में एक शोध में माना गया है कि अधिक अच्छे दिखने वाले लोगों को याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। टेक्साज क्रिश्चयिम यूनिवर्सिटी के शोध में यह माना गया है।
विज्ञापन
बच्चों का दिमाग तेज करने का आसान उपाय
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों से कुछ सवालों के जवाब लिए और कुछ समय बाद दोबारा उन्हीं सवालों को दोहराया। उन्होंने पाया कि खूबसूरत दिखने वाले लोगों को सही जवाब याद करने में काफी दिक्कत हुई।
शोधकर्ता सारा ई. ब्रैडी के अमुसार, ''आमतौर पर खूबसूरत दिखने वाले लोगों में फ्लर्ट करने और झूठ बोलने की प्रवृत्ति अधिक होती है जिससे उन्हें कोई भी सही वाकया याद रखने में दिक्कत होती है और उनकी याददाश्त जल्दी कमजोर होती है।''
शोध में यह निष्कर्ष महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए बराबर माना गया है।