{"_id":"386833663f72379b3d0a46fec0df0b0c","slug":"girls-mature-earlier-than-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, लड़कियां क्यों जल्दी हो जाती हैं 'मैच्योर'","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए, लड़कियां क्यों जल्दी हो जाती हैं 'मैच्योर'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं लड़कियां कम उम्र में ही अपने हमउम्र लड़कों से अधिक मैच्योर हो जाती हैं। अब वैज्ञानिकों ने भी इस कहावत पर मुहर लगाते हुए इस बात का पता लगाया है कि लड़कियों हमउम्र लड़कों की अपेक्षा जल्दी मैच्योर कैसे हो जाती हैं।
विज्ञापन
झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
विज्ञापन
न्यू कैसल यूनिवर्सिटी के शोध में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि लड़कियों का दिमाग कैसे लड़कों की अपेक्षा तेजी से विकसित होता है।
खुश रहना है तो कभी न करें ये पांच गलतियां
शोधकर्ताओं का मानना है कि हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ दिमाग का आकार कम होता है जिससे इसकी कोशिकाएं अधिक योजनागत तरीके से कार्य करती हैं। दिमाग में यह परिवर्तन लड़कियों के साथ 10 साल की उम्र से ही शुरू हो जाता है जबकि पुरुषों में यह 20 साल के बाद शुरू होता है।
विज्ञापन
करीब 121 किशोरों पर किए गए इस शोध में चार से लेकर 40 वर्ष के प्रतभिगियों पर अध्ययन किया गया है।
शोधकर्ता डॉ. मार्कस केज़र के अनुसार, ''लड़कों और लड़कियों के दिमाग में होने वाला परिवर्तन उनकी सीखने और समझने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। यही वजह है कि लड़कियां कम उम्र में ही लड़कों से अधिक समझदार हो जाती हैं।''
यह शोध सेरेब्रल कोर्टेक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।