फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   gastric home remedies

गैस्ट्रिक से परेशान हैं तो इस 7 उपायों से मिलेगा आराम

Mon, 23 Jun 2014 10:38 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
gastric home remedies

रुटीन या खानपान में जरा सी गड़बड़ गैस्ट्रिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। ऐसे में गैस्ट्रिक समस्याओं से निजात के लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन


अगर आपको अक्सर इस तरह की सम्सयाएं होती हैं तो सैर और व्यायाम के साथ इन घरेलू उपायों को रुटीन में शामिल करने से आपको आराम मिल सकता है।

गुनगुना पानी

gastric home remedies

गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ पाचन ठीक होता है बल्कि यह अपच से होने वाले पेट दर्द में भी आराम पहुंचाता है। गैस्ट्रिक की समस्या अधिक हो तो गर्म पानी में अज्वाइन या जीरा खौलाकर पीने से भी तुरंत आराम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काली मिर्च

gastric home remedies

आयुर्वेद में काली मिर्च के सेवन को गैस्ट्रिक समस्याओं का प्रभावी इलाज माना गया है। यह शरीर में लार और गैस्ट्रिक जूस की मात्रा बढ़ाती है जिससे पाचन आसानी से होता है और गैस्ट्रिक दिक्कतें दूर होती हैं।

विज्ञापन

छाछ

gastric home remedies

छाछ का सेवन न सिर्फ पाचन ठीक रखता है बल्कि इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड गैस्ट्रिक समस्याओं को भी दूर करता है। पेट में जलन और अपच दूर करने में भी यह मददगार है।

सौंफ

gastric home remedies

सौंफ न सिर्फ गैस्ट्रिक समस्याओं से दूर रखने में मददगार है बल्कि मुंह का स्वाद भी खराब नहीं होने देता है। इसके सेवन से गैस्ट्रिक व एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

अदरक

gastric home remedies

अदरक के रस में गर्म पानी और शक्कर मिलाएं और इसका सेवन करें। आयुर्वेद में इस मिश्रण को पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में प्रभावी माना गया है। चाहें तो अदरक वाली काली चाय भी पी सकते हैं।

नींबू

gastric home remedies

कई शोधों में नींबू का सेवन गैस्ट्रिक, अपच, हार्ट बर्न जैसी समस्याओं के उपचार में मददगार माना गया है। नींबू के रस में पानी मिलाकर पीने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या नहीं होती है और पाचन ठीक रहता है।

सुबह का समय इसके सेवन के लिए सबसे सही माना जाता है।

अजवाइन

gastric home remedies

अजवाइन दाने के सेवन से गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं में मिनटों में आराम मिल सकता है। आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक का सेवन गर्म पानी के साथ करने से गैस्ट्रिक संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed