फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   garnishing tips for recipes

खाने का जायका बढ़ा देगी ये गार्निशिंग

Fri, 19 Sep 2014 11:15 AM IST
रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क Updated Fri, 19 Sep 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
garnishing tips for recipes
खीर, पुडिंग, मालपुआ आदि को ड्राई-फ्रूट्स से सजाना उचित होता है। ड्राई-फ्रूट्स को कद्दूकस करके या बादाम को भिगोकर दो भागों में काट लें और गुलाब की पत्तियों और केसर से सजाएं। मिठाइयों को आकर्षक दिखाने के लिए सिल्वर वर्क का भी यूज कर सकती हैं।
विज्ञापन

केक की गार्निशिंग जेम्स की गोलियोंं, जैम, जेली, गुलाब की पत्तियोंं, चॉकलेट चिप्स, आइसिंग शुगर में कलर मिलाकर, चॉकलेट सॉस, स्ट्रॉबेरी सॉस आदि से करें।
विज्ञापन

वेजिटेबल इडली को नारियल की चटनी, सांभर को करी पत्ता से सजाकर सर्व करें। ढोकले को हरी मिर्च, राई, करी पत्ता, नारियल कसे हुए और तिल से छौंक लगाकर गार्निश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर की सब्जी को कसे हुए चीज़, क्रीम या फेंटे हुए दही से सजाएं।
पुलाव को कच्चे प्याज या लंबे लच्छे में कटे हुए प्याज को भूनकर सजा सकती हैं। इसके अलावा काजू, किशमिश भी इसमें यूज कर सकती हैं।
खाने की खुशबू बढ़ाने और डेकोरेशन को खबूसूरत बनाने के लिए इन दिनों एडिबल फ्लॉवर्स यूज होने लगे हैं। जैसे, गुलाब, गेंदा, चमेली, केवड़ा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed