{"_id":"a834f350-2c88-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fusion-diplomat-delight-for-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूजन डिप्लोमैट डिलाइट ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
फ्यूजन डिप्लोमैट डिलाइट
कोमल तनेजा
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन
बनाने का समयः 10 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
क्रश किए 10 मैरी बिस्कुट, 3 रसगुल्ला, आधा कप चॉकलेट सॉस, आधा कप चॉकलेट सॉस, आधा कप कैरेमलाइज्ड नट्स, आधा ब्रिक वनीला आइस क्रीम।
चॉकलेट सॉस बनाने के लिए आधा कप पानी, एक चम्मच कोकोआ पाउडर को मिलाकर गर्म करें। इसमें तीन चम्मच शक्कर और थोड़ा मक्खन मिलाएं। अब इसमें दो चम्मच मक्के का आटा मिलाकर गर्म करें और गाढ़ा करें।
विधि
- मैरी बिस्कुट को क्रश करें और सर्विंग बाउल पर डालें।
- रसगुल्ले को निचोड़कर मैश कर लें और इसमें डालें।
- अब वनीला आइस क्रीम को चम्मच से इसके ऊपर फैलाएं।
- चॉकलेट सॉस को इस पर फैलाएं।
- अब कैरमल नट्स डालकर चॉकलेट सॉस की लेयर तैयार करें।
- इसे फ्रीजर में दो से तीन घंटे रखें और फिर सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप चाहें तो कैरमल नट्स की जगह आधा कप काजू, अखरोट और बादाम के बारीक टुकड़े को एक चम्मच मक्खन और दो चम्मच शक्कर में मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने पर क्रश करके डालें।
विज्ञापन