{"_id":"a6750ec9aba1c7674c1e85a0f616c14f","slug":"frequent-liar-often-accept-their-lie","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपसे अक्सर झूठ बोलता है तो उसका झूठ पकड़ने का आसान उपाय है, आप उससे एक बार इस बारे में बात करके देखें।
विज्ञापन
मुस्कान से जानिए व्यक्तित्व से जुड़े कई राज
यूनिवर्सिटी ऑफ एम्सटर्डम के शोधकर्ताओं का दावा है कि अधिक झूठ बोलने वाले लोग अक्सर उनका झूठ पूछने पर स्वीकार कर लेते हैं।
शोध के दौरान 527 प्रतिभागियों पर अध्ययन किया गया है जिसमें उन्होंने माना कि वे कब अधिक झूठ बोलते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, अधिकतर झूठ बोलने वाले लोगों ने माना कि वे उनके झूठ के बारे में पूछने पर सच स्वीकार कर लेते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ता ब्रूनो वर्सच्यूरी के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि अधिक बार झूठ बोलते-बोलते अक्सर लोगों के मन से झूठ का डर खत्म हो जाता है और सच पूछने पर वे स्वीकार कर लेते हैं जबकि कम झूठ बोलने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि आमतौर पर अधिक झूठ बोलने वाले लोग 10 मिनट की बातचीत में एक बार झूठ जरूर बोलते हैं।