{"_id":"d681d2b6-07ba-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"frequent-eating-may-become-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार खाने की आदत बीमारी न बन जाए","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बार-बार खाने की आदत बीमारी न बन जाए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Sep 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
खाली बैठे बोर हो रहे थे तो सोचा कुछ स्नैक्स हो जाए, टीवी पर मैच या मूवी देखते वक्त हल्के-फुल्के स्नैक्स का मोह छोड़ नहीं सकते या फिर जब भी अकेले और डिप्रेस होते हैं तो मूड अच्छा करने के लिए कुछ खा लेते हैं; अगर आपके पास बार-बार स्नैक्स खाने के ऐसे ही ढेर सारे बहाने हैं तो यकीन मानिए हर वक्त कुछ न कुछ खाते रहने की आपकी आदत आपको कंपल्सिव ओवरईटिंग डिसऑडर का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन
क्या है कंपल्सिव ईटिंग डिसॉर्डर
कंपल्सिव ईटिंग डिसॉर्डर व्यवहार से संबंधी एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को हर वक्त कुछ न कुछ खाते रहने की लत लग जाती है। चिकित्सक इस समस्या को एक ऐसे रोग के रूप में देखते हैं जिसके परिणाम स्वरूप मोटापे जैसे कई दूसरे रोग भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस स्थिति में व्यक्ति भोजन देखकर खुद पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाता और आगे चलकर उसकी यह मानसिक स्थिति उसे अवसादग्रस्त कर देती है। प्रारंभिक चरण में इस समस्या को बिंग ईटिंग डिसॉडर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
कंपल्सिव ईटिंग डिसॉर्डर के लक्षण
- इस स्थिति में भूख न लगने पर भी बार-बार खुछ खाने का मन करेगा।
- आपकी डाइट सामान्य डाइट की अपेक्षा बहुत अधिक हो जाएगी।
- अधिक खाने के बाद आपको पश्चाताप होगा लेकिन आप खुद को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे।
- अवसाद के लक्षण भी दिखेंगे और आपका मूड बहुत जल्दी बदलेगा।
- कम समय में बहुत तेजी से वजन बढ़ेगा।
- आत्मविश्वास कम हो जाएगा।
कैसे निपटें इस स्थिति से
सबसे पहले तो इन लक्षणों को गंभीरता से लें और इनसे उबरने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें। अगर आप अपने व्यवहार में इस तरह के बदलाव महसूस कर रहे हैं तो समय आ गया है कि आप अपने लिए टाइमटेबल बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें। अपनी डाइट बैलेंस और हेल्दी लें जिससे हर समय खाने की जरूरत ही न पड़े। अगर इसके बाद भी आपको खुद पर नियंत्रण रखने में सफलता नहीं मिल पा रही है तो अच्छे काउंसलर से परामर्श लें और इससे छुटकारे के लिए चिकित्सकीय सलाह लें।