वजन घटाने से लेकर घने बालों तक फायदेमंद हैं ये सफेद सब्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइट में हरी सब्जियों के फायदे तो आपने सुने होंगे लेकिन सफेद रंग की कुछ सब्जियां भी हैं जिनके फायदे शायद आपको अब तक पता नहीं होंगे।
जानिए, ऐसी चार सफेद सब्जियों के बारे में जिनका सेवन वजन घटाने से लेकर बाल झड़ने के उपचार तक, कई मायनों में मददगार हो सकता है।
गोभी
गोभी में सल्फर से जुड़े तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं, हड्डियां मजबूत बनाते हैं और रक्त की कोशिकाओं की क्षति रोकते हैं।
इसके नियमित सेवन से न सिर्फ आप मजबूत बनेंगे बल्कि लंबे समय तक जवां दिखेंगे।
मशरूम
मशरूम में कैलोरी कम होती है, ये फैट्स और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होते हैं। इनमें ग्लूटेन भी नहीं होता।
इनमें पोटैशियम, सेलेनियम, राइबोफ्लेविन, नायसिन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो आपको भरपूर पोषण देते हैं और वजन को नियंत्रित रखने में मददगार है।
लहसुन
लहसुन का नियमित तौर पर सेवन बालों का झड़ना कम रोकने में मदद करता है और मुहांसे दूर भगाता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और रोगों से लड़ने में मदद करते और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत करते हैं।
आलू
आलू में फाइबर और पोटैशियम अच्छी मात्रा में है। एक मध्यम आकार के उबले आलू में 163 कैलोरी, 941 मिलीग्राम पोटैशियन और 3.6 ग्राम फाइबर है।
इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में हैं।